फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tomato price hits record high at 400 Rupees kilo in Pakistan karachi

पाकिस्तान के कराची में रिकॉर्ड 400 रुपये किलो बिक रहे टमाटर, लोग हुए गुस्से से लाल

Wed, 20 Nov 2019 04:48 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: अमित कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
tomato price hits record high at 400 Rupees kilo in Pakistan karachi
tomato

अगर आपको लगता है कि आपको ही टमाटर और प्याज के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, तो एक बार पाकिस्तान में सब्जियों के दामों पर नजर जरूर डाल लें। यहां चिकन से भी ढाई गुना कीमत पर टमाटर बिक रहा है। कराची में गुरुवार को टमाटर के दाम 400 रुपये किलो तक पहुंच गए, जो एक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


एक हफ्ते पहले तक कराची में टमाटर 300 से 320 रुपये किलो बिक रहे थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में ईरान से आने वाले टमाटर की सप्लाई में कमी आई है। इसके अलावा लालची विक्रेता स्वात और सिंध प्रांत से आने वाले टमाटरों को भी इसी दाम में बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने हालांकि टमाटर के सरकारी दाम 253 रुपये किलो तय किए हैं, लेकिन कोई भी विक्रेता इस कीमत पर बिक्री नहीं कर रहा है। पिछले हफ्ते भी उसने 193 रुपये किलो टमाटर के दाम तय किए थे। नवंबर के पहले हफ्ते में सरकारी भाव 117 रुपये किलो था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर के लिए अब ईरान पर निर्भर पाक 

टमाटर के लिए पाकिस्तान अक्सर दूसरे देशों पर ही निर्भर रहता है। भारत से भी पाक टमाटर सप्लाई किए जाते हैं। अब कराची के लिए टमाटरों पर वह ईरान पर निर्भर है। ईरान से 4500 टन टमाटर के आयात को मंजूरी मिली है, लेकिन अभी तक सिर्फ 989 टन टमाटर ही पाक पहुंचा है। 

सौ रुपये में बस चार टमाटर 

स्थानीय लोग टमाटर व अन्य चीजों के दाम बढ़ने से काफी नाराज हैं। जरूरत से ज्यादा कीमत पहुंचने पर लोग 200—250 ग्राम टमाटर खरीदने पर मजबूर हैं। हालत यह है कि महज चार टमाटरों के लिए उन्हें 100 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed