फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Toilets for cows made in netherlands So that pollution from ammonia does not spread

नीदरलैंड में गायों के लिए बनाए गए शौचालय, वैज्ञानिक का दावा- गोमूत्र से होता है प्रदूषण

Tue, 02 Apr 2019 03:21 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, एम्सटर्डम
एजेंसी, एम्सटर्डम Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Toilets for cows made in netherlands So that pollution from ammonia does not spread
गायों के लिए नई यूरिनल डिवाइस - फोटो : Hanskamp
नीदरलैंड में गायों के लिए शौचालय बनाए जा रहे हैं ताकि देश में अमोनिया से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। वैज्ञानिक हेंक हेन्सकैंप ने परीक्षण में पाया था कि गोमूत्र से निकलने वाला अमोनिया पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इसके लिए उन्होंने गायों के लिए नई यूरिनल डिवाइस बनाई है। हेंक के फार्म में इस डिवाइस की मदद से रोजाना 15 से 20 लीटर गोमूत्र एकत्रित किया जाता है। 
विज्ञापन


हेंक की बनाई डिवाइस खुले मैदान में यूरिन करने के बाद उत्पन्न अमोनिया की मात्रा को आधे से ज्यादा कम कर देती है। हेंक का कहना है, 'यदि लोग सिखाएं तो गाय भी शौचालय का इस्तेमाल करना सीख जाएगी। गायों को टॉयलेट की आदत लगाना ठीक अडरली (दूध दोहने वाली डिवाइस) की तरह ही होता है।' 
विज्ञापन


इन शौचालय का परीक्षण डोटिनचेम शहर के पास एक फार्म में किया जा रहा है। यहां 58 में से 7 गाय 'टॉयलेट पॉट का इस्तेमाल करना सीख गई हैं।' इन पॉट्स को गायों के पीछे पूंछ के पास रखा जाता है। इसे लगाने के बाद गाय को यह आदत सिखानी होती है कि वे यूरिन टॉयलेट पॉट में ही करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेंक का लक्ष्य है कि यह शौचालय बॉक्स साल 2020 तक बाजार में आ जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed