{"_id":"653c306301ebc5a359063c04","slug":"tipu-sultan-sword-with-gem-set-enamelled-sells-for-gbp-100800-at-christie-auction-house-in-london-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tipu Sultan Sword Auction: टीपू सुल्तान की रत्न जड़ित तलवार की लंदन में हुई नीलामी, जानें कितने की लगी बोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tipu Sultan Sword Auction: टीपू सुल्तान की रत्न जड़ित तलवार की लंदन में हुई नीलामी, जानें कितने की लगी बोली
Sat, 28 Oct 2023 03:26 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:26 AM IST
सार
लंदन के आर्ट ऑफ द इस्लामिक एंड इंडियन वर्ल्ड सेल में नीलामी के लिए तलवार की बोली 1,500,000-2,000,000 पाउंड तय की गई थी। लेकिन तय कीमत में तलवारी की बोली नहीं लग सकी।
विज्ञापन
Tipu Sultan sword
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की रत्न जड़ित और मीनाकारी वाली तलवार की लंदन में नीलामी की गई। टीपू सुल्तान के निजी शस्त्रागार की यह तलवार 100,800 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 1.9 करोड़ रुपये) में बिकी। लंदन में क्रिस्टी के नीलामी घर में तलवार को बिक्री के लिए रखा गया था। आर्ट ऑफ द इस्लामिक एंड इंडियन वर्ल्ड सेल में तलवार की बोली 1.5 मिलियन से दो मिलियन पाउंड के बीच तय की गई थी। लेकिन तय कीमत में तलवारी की बोली नहीं लग सकी।
विज्ञापन
हालांकि, खरीदार का नाम गोपनीय रखा गया है। तलवार की नीलामी से मिली राशि से दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के कॉर्नवाल में स्थित पोर्ट एलियट एस्टेट की मरम्मत कराई जाएगी। एक प्रवक्ता ने कहा कि यह तलवार टीपू सुल्तान की थी और 18वीं शताब्दी के अंत में भारत में ब्रिटिश गवर्नर जनरल चार्ल्स कॉर्नवॉलिस को भेंट की गई थी। इसके बाद यह पोर्ट एलियट एस्टेट के पास चली गई।
विज्ञापन
इसी साल मई में भी इस तलवार की बोली लगी थी और यह 14 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में बिकी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मध्य पूर्व के एक संग्रहालय की ओर से तलवार की बोली लाए जाने की उम्मीद जताई गई थी।
विज्ञापन