फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tiktok video of former nepal princess and her daughter goes viral

नेपाल के पूर्व शाही परिवार तक पहुंचा टिक-टॉक का खुमार, राजकुमारी व उनकी बेटी का वीडियो वायरल 

Tue, 09 Jun 2020 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Jun 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
tiktok video of former nepal princess and her daughter goes viral
नेपाल की पूर्व राजकुमारी और उनकी बेटी का टिक-टॉक वीडियो - फोटो : social media

नेपाल की पूर्व राजकुमारी हिमानी शाह और उनकी दो बेटियों का एक नेपाली गाने पर नृत्य करने का टिक-टॉक वीडियो वायरल हुआ है। हिमानी पहली बार टिक-टॉक पर सामने आई हैं। उनकी बेटी पूर्णिका ने हाल में अपना टिक-टॉक अकाउंट माई रिपब्लिका नाम से बनाया है।

विज्ञापन


हिमानी नेपाली राजगद्दी के तत्कालीन उत्तराधिकारी पूर्व युवराज पारस की पत्नी हैं। भारत में जन्मी हिमानी वीडियो में अपनी बेटियों पूर्णिका और कृतिका के साथ नेपाली गाने 'गुरुस को फेड मुनी' पर नृत्य करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


हिमानी इस समय कोरोना वायरस की महामारी को नियंत्रित करने के लिए वैश्विक यात्रा पर लगी रोक की वजह से थाईलैंड में फंसी हुई हैं। वह अपनी बेटियों से मिलने गई थीं जो वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले रंग के परिधान में 43 वर्षीय हिमानी बेटियों के साथ कदम से कदम मिला कर नृत्य करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को पूर्णिका ने सोमवार को टिक टॉक अकाउंट पर अपलोड किया था और अब यह नेपालियों के बीच वायरल हो गया है।


पूर्णिका ने वीडियो के साथ लिखा, 'हमें यह हमारी मां से मिला है। पूरी ईमानदारी से हम कह रहे हैं हमारी मां खास हैं।'

पूर्णिका के इस वीडियो को मंगलवार सुबह तक 17 हजार लोग पसंद कर चुके हैं जबकि करीब एक हजार लोगों ने टिप्पणी की है। वहीं करीब 1,800 लोगों ने वीडियो का साझा किया है। इस समय नेपाल में मौजूद पूर्व युवराज पारस शाह ने भी वीडियो का साझा करते हुए लिखा है 'मेरा परिवार'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed