{"_id":"663a71e96a69f63f07025d4a","slug":"tiktok-sues-us-to-block-law-that-could-ban-the-social-media-platform-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टिकटॉक ने अमेरिकी सरकार के प्रतिबंध लगाने वाले कानून को दी चुनौती, पिछले महीने बाइडन ने किए थे हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टिकटॉक ने अमेरिकी सरकार के प्रतिबंध लगाने वाले कानून को दी चुनौती, पिछले महीने बाइडन ने किए थे हस्ताक्षर
Tue, 07 May 2024 11:54 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 May 2024 11:54 PM IST
सार
US: सोशल मीडिया मंच टिकटॉक और उसकी मूल कंपनी बाइटडांस ने मंगलवार को अमेरिका की संघीय सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया। कंपनी ने हिस्सेदारी बेचने के लिए मजबूर करने या प्रतिबंध के दायर में दायरे में लाने वाले कानून को चुनौती दी।
विज्ञापन
टिकटॉक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया मंच टिकटॉक और उसकी मूल कंपनी बाइटडांस ने मंगलवार को अमेरिका की संघीय सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया। कंपनी ने हिस्सेदारी बेचने के लिए मजबूर करने या प्रतिबंध के दायर में दायरे में लाने वाले कानून को चुनौती दी। इस कानून पर पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन ने हस्ताक्षर किए थे। यह मुकदमा अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य पर एक लंबी कानूनी लड़ाई की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
शॉर्ट वीडियो के लिए मशहूर मंच टिकटॉक ने इस कानून को स्पष्ट रूप से असंवैधानिक बताया। इस कानून में प्रावधान है कि टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को नौ महीने के भीतर अपना मंच बेचना होगा। अगर बिक्री की दिशा में पहले से कोई प्रयास जारी है, तो कंपनी को सौदा पूरा करने के लिए तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत मिलेगी।
विज्ञापन
हालांकि बाइटडांस का कहना है कि उसकी टिकटॉक को बेचने की कोई योजना नहीं है। लेकिन बेचने की मंशा होगी भी तो उसे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार से मंजूरी लेनी होगी। चीन पहले भी मंच की जबरन बिक्री का विरोध कर चुका है। टिकटॉक अमेरिका और चीन के व्यापार संबंधों की रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता का एक जरिया बन गया है।
विज्ञापन