फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TikTok sued, US Justice Dept accuses company of illegally collecting children's data

US: अमेरिका में टिकटॉक पर मुकदमा, अवैध रूप से बच्चों का डेटा इकट्ठा करने का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 03:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Aug 2024 03:24 AM IST
सार

अमेरिका में अपने संचालन को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही टिकटॉक की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टिकटॉक पर अवैध तरीके से बच्चों का डेटा इकट्ठा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
TikTok sued, US Justice Dept accuses company of illegally collecting children's data
Tiktok - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में न्याय विभाग ने शुक्रवार को टिकटॉक पर मुकदमा दर्ज किया है। टिकटॉक पर आरोप है कि उसने बच्चों के ऑनलाइन गोपनीयता कानून का उल्लंघन किया है और एक अन्य फेड्रल एजेंसी के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया संघीय अदालत में संघीय व्यापार आयोग ने शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत ऐसे सयम में हुई है जब अमेरिका में टिकटॉक के संचालन करने को लेकर कंपनी लड़ाई लड़ रही है। 
विज्ञापन


माता-पिता की असहमति के बावजूद एकाउंट नहीं हटाए
टिकटॉक और इसकी चीन स्थित मूल कंपनी बाइटडांस पर आरोप है कि उसने एक संघीय कानून का उल्लंघन किया है। जिसके तहत बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने से पहले ऐप्स और वेबसाइटों को माता-पिता की सहमति प्राप्त करने की जरूरत होती है। आरोप में कहा गया है कि कंपनियों ने उन माता-पिता के अनुरोध के बवाजूद बच्चों के खाते ऐप से नहीं हटाए, जबकि कंपनी को पता ता कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे एकाउंट चला रहे हैं। फिर भी कंपनी ने बच्चों के एटाउंट चालू रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'छोटे बच्चों  की निजी जानकारी का उपयोग करने से रोकना जरूरी'
अमेरिकी न्याय विभाग के सिविल डिवीजन के प्रमुख ब्रायन एम. बॉयटन ने कहा, "यह कार्रवाई उन लोगों और कंपनियों के लिए जरूरी है, जो बड़े पैमाने पर बार-बार अपराध करते हैं।  बिना किसी माता-पिता की सहमति या नियंत्रण के छोटे बच्चों की निजी जानकारी एकत्र करने और उपयोग करने से रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।’’


TikTok को बैन करने की है तैयारी 
अमेरिका में TikTok के 170 मिलियन यानी करीब 17 करोड़ हैं और अमेरिका टिकटॉक को बैन करने की तैयारी में है। अमेरिका में टिकटॉक के पास एक ही ऑप्शन है कि वह खुद को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे। यदि ऐसा नहीं होता है तो कंपनी को अमेरिकी बाजार को छोड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed