फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Tik Tok Restores in US Services Resume After Trump's Announcement Ban Lifted Within 24 Hours

TikTok Restores: अमेरिका में टिकटॉक बहाल, ट्रंप के एलान के बाद सेवाएं शुरू; 24 घंटे में ही हटा प्रतिबंध

Mon, 20 Jan 2025 07:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Jan 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
Tik Tok Restores in US Services Resume After Trump's Announcement Ban Lifted Within 24 Hours
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका में टिकटॉक ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने रविवार को अमेरिका में अपनी सवाएं फिर से शुरू कीं। कंपनी के बयान के मुताबिक, उपयोगकर्ताओं के लिए टिकटॉक की सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। इससे पहले 19 जनवरी को टिकटॉक को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की समयसीमा समाप्त होने बाद एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे और न ही पहले से इस्तेमाल कर रहे यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पा रहे थे। हालांकि, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के प्रतिबंध हटाने के एलान के बाद एप 24 घंटे से भी कम समय तब बंद रहने के बाद फिर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका में शनिवार शाम से टिकटॉक एप बंद हो गया था। दरअसल, अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया था, जिसके बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटॉक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया। यूजर्स एप पर वीडियो नहीं देख पा रहे थे। यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा था, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, संदेश में कहा गया था कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन


प्रमुख प्लेस्टोर से हटा दिया गया था एप
टिकटॉक को प्रमुख प्ले स्टोर से भी हटा लिया गया था। टिकटॉक एप एपल और गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रहा था। टिकटॉक पर बीते दिनों एक कानून बनाकर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में एप का संचालन बंद करने का आदेश दिया था। हालांकि, ये भी कहा था कि अगर कोई अमेरिकी कंपनी बाइटडांस के शेयर खरीदकर टिकटॉक का संचालन करती है तो एप का अमेरिका में संचालन जारी रह सकता है। कानून के मुताबिक, 19 जनवरी से टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लग गया था। हालांकि, किसी अमेरिकी कंपनी को बाइटडांस के शेयर बेचने की कवायद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 दिन का अतिरिक्त समय दिया
इस बीच राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि वे टिकटॉक को अमेरिका में प्रतिबंधित नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि हमें टिकटॉक को बचाने की जरूरत है। हम अपना बिजनेस चीन नहीं जाने दे सकते। ट्रंप ने बताया कि टिकटॉक को अपना 50 फीसदी बिजनेस अमेरिका को बेचना पड़ेगा, इस शर्त पर टिकटॉक को अमेरिका में संचालन की मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए कंपनी के पास 90 दिन का अतिरिक्त समय है। पहले श्ह समयसीमा 19 जनवरी तक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed