{"_id":"5ee0ea518ebc3e42bb683de2","slug":"tibetan-religious-leader-dalai-lama-will-launch-his-first-music-album-on-his-85th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 85वें जन्मदिन पर लांच करेंगे अपना पहला म्यूजिक एल्बम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 85वें जन्मदिन पर लांच करेंगे अपना पहला म्यूजिक एल्बम
Wed, 10 Jun 2020 07:42 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 85वें जन्मदिन यानी छह जुलाई को 'इनर वर्ल्ड' नाम से एक म्यूजिक एल्बम लांच करेंगे। 11 ट्रैक वाला यह एल्बम उनके द्वारा बनाए गए मंत्रों का संग्रह होगा।
विज्ञापन
दरअसल न्यूजीलैंड के एक बैंक में काम करने वाली जुनेल कुनिन ने दलाई लामा को इस तरह के एक एल्बम बनाने का सुझाव दिया था। कुनिन के मुताबिक वे खुद को शांत रखने और अपने आगे के जीवन पर फोकस करने के लिए दलाई लामा द्वारा दी गई शिक्षा पर आधारित म्यूजिक की खोज कर रही थीं लेकिन उन्हें यह ऑनलाइन नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इस बाबत दलाई लामा से मुलाकात कर अपनी इच्छा जताई। इसके बाद कई कोशिशों के बाद आखिरकार पांच साल बाद दलाई लामा का अलबम लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस अलबम में दलाई लामा द्वारा दी गई शिक्षाएं और मंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
11-ट्रैक के इस प्रोजेक्ट को एक बुकलेट के साथ जारी किया जाएगा, जिसे कुनिन और उनके संगीतकार और निर्माता पति अब्राहम ने इस संगीत और म्यूजिक एल्बम को बनाने में मदद की। कुनिन के पति ने इस अल्बम में कई भूमिकाएं अदा की जिसमें गिटार बजाने और परकशन से लेकर ढोल बजाने और प्रोग्रामिंग तक शामिल है। कुनिन ने एल्बम को को प्रॉड्यूस किया और 'शुद्धिकरण' सहित तीन गीतों को अपनी आवाज भी दी।