{"_id":"608334f98ebc3ed2011154bb","slug":"three-rockets-fell-near-baghdad-airport-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक : बगदाद हवाई अड्डे के पास गिरे तीन रॉकेट, खलबली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक : बगदाद हवाई अड्डे के पास गिरे तीन रॉकेट, खलबली
Sat, 24 Apr 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बगदाद।
एजेंसी, बगदाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:28 AM IST
सार
- कुल मिलाकर आठ मिसाइलें दागी गईं जिनमें तीन एयरपोर्ट के आसपास गिरीं। ये तीन वे स्थान हैं जहां इराकी सुरक्षाबलों के सैनिक मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन रॉकेट दागे जाने से खलबली मच गई है। इराकी सेना ने कहा कि यह हमला आधी रात के आसपास हुआ। सेना ने बताया कि तीन रॉकेटों में से एक अबू गरीब जेल के पास, दूसरा आतंकवाद-रोधी अकादमी के पास एक खाली क्षेत्र में और तीसरा एक इराकी सैन्य अड्डे के पास गिरा।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर आठ मिसाइलें दागी गईं जिनमें तीन एयरपोर्ट के आसपास गिरीं। ये तीन वे स्थान हैं जहां इराकी सुरक्षाबलों के सैनिक मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
फिलहाल किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इराक भर में अमेरिकी सैनिकों के आवास, साथ ही ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास पर इराकी सैन्य ठिकानों को मोर्टार और रॉकेट हमलों से निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि ईरान समर्थित लड़ाका समूह ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अभी इराकी सेना ने यह नहीं बताया है कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं।
इसी हफ्ते बलाद एयरबेस को भी बनाया निशाना
हाल के दिनों में इराक में स्थित अमेरिकी प्रतिष्ठानों को रॉकेट हमलों के जरिए निशाना बनाया गया है। गत रविवार को इराकी एयरबेस को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे गए। इस एयरबेस पर अमेरिकी सैनिक ठहरे हुए हैं। हमले में दो इराकी सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे जिनमें से एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।