फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three people of Ahmadiyya community arrested for sacrificing animals on Eid in pakistan

Pakistan : ईद पर पशु बलि देते तीन अहमदी गिरफ्तार, मुस्लिम भावनाओं को आहत करने की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 01:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, फैसलाबाद।
एजेंसी, फैसलाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 12 Jul 2022 01:05 AM IST
सार

शिकायतकर्ताओं ने क्षेत्र में पहुंचकर पास के घरों की छतों पर चढ़कर खुद बकरी की बलि देखी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग सुबूत के तौर पर पेश की गई। 

विज्ञापन
three people of Ahmadiyya community arrested for sacrificing animals on Eid in pakistan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में ईद-अल-अधा पर पशु बलि के लिए अहमदिया समुदाय के तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचार उजागर हुए हैं। रविवार को हुई इन गिरफ्तारियों के तहत सभी पर मुस्लिम भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


प्राथमिकी में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद एक मस्जिद में मौजूद थे, जब उन्हें सत्यापित स्रोतों से पता चला कि अहमदी समुदाय के लोग अपने घरों के अंदर जानवरों की बलि दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने क्षेत्र में पहुंचकर पास के घरों की छतों पर चढ़कर खुद बकरी की बलि देखी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग सुबूत के तौर पर पेश की गई। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने इसे इस्लामी भावनाओं का आहत होना बताया। बता दें, 1974 में एक पाकिस्तानी संविधान संशोधन के अनुसार अहमदियों को गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है और इस हिसाब से उन्हें इस्लामी अनुष्ठान न करने की हिदायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकी के पिता को अमेरिका से भेजा गया अफगानिस्तान
अमेरिका में न्यूयॉर्क मेट्रो को 2009 में बम से उड़ाने की साजिश रचने के दोषी अलकायदा आतंकी के पिता को अमेरिका से अफगानिस्तान भेज दिया गया है। मोहम्मद वली जाजी (66) को फरवरी 2012 में वीजा धोखाधड़ी, न्याय में बाधा डालने आदि का दोषी ठहराया गया था।



एक बयान के मुताबिक ‘अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट’ (आईसीई) के ‘इंफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस’(ईआरओ) डेनवर फील्ड ऑफिस ने 13 जून को जाजी को देश से अफगानिस्तान भेज दिया। जाजी का बेटा, नजीबुल्लाह जाजी अलकायदा से जुड़ा है और उसे 2009 में न्यूयॉर्क मेट्रो पर बमबारी की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed