फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Indian nationals arrested for trafficking minor girl in Canada

कनाडा : नाबालिग लड़की की तस्करी के आरोप में तीन भारतवंशी किए गए गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 01:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोरेंटो
एजेंसी, टोरेंटो Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 01:31 AM IST
सार

  • लड़की द्वारा प्रदान यौन सेवा का लाभ लेना, यौन सेवा का विज्ञापन करना, जबरन कैद करना और हमला करने का लगाया आरोप 
  • पीड़िता को गंभीर चोटों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन
Three Indian nationals arrested for trafficking minor girl in Canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कनाडा में भारतीय मूल के तीन लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है। टोरंटो स्टार अखबार की खबर के मुताबिक, पुलिस ने तीन लोगों को ओंटारियो के ब्रैम्पटन शहर से गिरफ्तार किया है जबकि चौथे की तलाश की जा रही है जो दक्षिण एशिया का है। यह मामला नाबालिग लड़की की तस्करी की जांच से जुड़ा है।

विज्ञापन


खबर में कहा गया है कि 23 वर्षीय अमृतपाल सिंह और 22 साल हरकुवर सिंह पर 18 साल से कम उम्र की लड़की की तस्करी करना, 18 साल से कम उम्र की लड़की द्वारा प्रदान यौन सेवा का लाभ लेना, यौन सेवा का विज्ञापन करना, जबरन कैद करना और हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


खबर में कहा गया है कि 23 वर्षीय सुखमनप्रीत सिंह पर जबरन कैद करने और हमला करने का आरोप है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को उसकी मर्जी के बिना बंद करने, उस पर कई बार हमला करने और देह व्यापार में उसकी तस्करी की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें बताया गया है कि पीड़िता को गंभीर चोटों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को 22 अगस्त को ओंटारियो की एक अदालत में पेश किया गया था।

सिंगापुर : देह व्यापार मामले में दो लोगों को 16 माह की सजा
सिंगापुर उच्च न्यायालय ने देह व्यापार संबंधी कई अपराधों में भारतीय मूल के एक स्थायी निवासी अरुमाइकन्नू शशिकुमार (46) और राजेंद्रन नागरेथिनम (60) को 16 माह की कैद सुनाई गई है। उन पर 8,133 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।


इन दोनों भारतवंशियों को न्यायिक कार्य में बाधा डालने का दोषी पाया गया था। वे दक्षिण भारतीय फिल्म क्लब से भी जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 2015 से 2016 के बीच सिंगापुर आई दो बांग्लादेशी महिलाओं को दोनों ने जबरन देह व्यापार में धकेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed