Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three decisions on the environment: Government loses case with eight children in Australia, rebuke oil companies in US and Netherlands

पर्यावरण पर तीन फैसले: ऑस्ट्रेलिया में आठ बच्चों से हारी सरकार, अमेरिका व नीदरलैंड्स में तेल कंपनियों को फटकार

Sat, 29 May 2021 04:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न, हेग, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न, हेग, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 May 2021 04:51 PM IST
सार

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी दुनिया में जागृति आ रही है। हाल ही में तीन देशों में तीन अहम फैसले आए हैं। इनसे से तो कम से कम यही संदेश मिलता है। 
 

विज्ञापन
Three decisions on the environment: Government loses case with eight children in Australia, rebuke oil companies in US and Netherlands
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के तीन देशों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हाल ही में तीन महत्वपूर्ण अदालती फैसले आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की संघीय कोर्ट ने एक कोयला खदान को लेकर सरकार के खिलाफ दायर मुकदमे में याचिकाकर्ता आठ बच्चों के पक्ष में फैसला दिया। वहीं अमेरिका में नामी तेल कंपनियों एक्सॉन, मोबिल व शेवरॉन को ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाने पर निवेशकों ने फटकारा है। तीसरा ऐतिहासिक फैसला नीदरलैंड्स की कोर्ट ने दिया। इसमें पहली बार सरकार की बजाए किसी कंपनी को पेरिस समझौते का पालन करने का आदेश दिया गया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया: अदालत बच्चों के साथ, खनन पर रोक
आठ किशोरों ने कोयला खदान पर रोक को लेकर सरकार पर केस किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदूषण से हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। मेलबर्न कोर्ट के जज मोर्डेसाई ब्रोमबर्ग ने इन किशोरों के पक्ष में फैसला दिया।
विज्ञापन


नीदरलैंड्स: शेल को 45% उत्सर्जन घटाने के आदेश
कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तेल कंपनी शेल और अन्य को पेरिस समझौते का पालन करते हुए 10 साल में कार्बन उत्सर्जन 45 फीसदी घटाने को कहा। कोर्ट ने  जीवाश्म ईंधन निकालने पर भी रोक लगाई। कोर्ट ने कहा कि यह बात पूरी दुनिया पर लागू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका: तेल कंपनियों को निवेशकों की फटकार
उधर अमेरिकी तेल कंपनियों एक्सॉन और शेवरॉन को निवेशकों ने ग्लोबल वॉर्मिंग पर ढिलाई बरतने को लेकर फटकार लगाई। निवेशकों ने कंपनियों के निदेशक मंडल में दो सीटें पर्यावरण कार्यकर्ताओं के हेज फंड को भी दे दी। वहीं, शेवरॉन के दो तिहाई निवेशकों ने कंपनी पर उत्सर्जन घटाने का दबाव डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed