फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Chinese astronauts returned to Earth after six months said feeling better on their motherland

China: छह महीने बाद धरती लौटे तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री, कहा- अपनी मातृभूमि पर बेहतर लग रहा है

Sun, 04 Jun 2023 11:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजींग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजींग Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 04 Jun 2023 11:14 AM IST
सार

अंतरिक्ष यात्री फी ने बताया कि हमें सौंपे गए सभी कार्यों को हमने पूरा कर लिया है। अपने देश वापस लौटकर आएं हैं, हमें इसकी खुशी है। इससे पहले फी 2005 में भी शेनझोउ-6 से अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे। 25 साल की तैयारियों के बाद डेंग को अंतरिक्ष पर जाने का मौका मिला था।

विज्ञापन
Three Chinese astronauts returned to Earth after six months said feeling better on their motherland
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media

विस्तार

चीनी अंतरिक्ष यात्री रविवार को सुरक्षित छह महीने बाद धरती पर लौट आए हैं। शेनझोउ -15 से धरती लौटे यात्री छह महीने से अंतरिक्ष पर थे, यहां वे चीनी स्पेस स्टेशन के निर्माण मिशन पर थे। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि फी जुनलॉन्ग, देंग क्विंगमिंग और झांग लू उत्तरी चीन के डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर सुबह 6:33 बजे उतरे थे। एजेंसी ने बताया कि यात्री स्वस्थ्य थे और हमारा मानव मिशन कामयाब रहा। एजेंसी का कहना है कि 30 मई को अंतरिक्ष यात्रा पर गए यात्रियों के बाद तीनों यात्री वापस आए हैं। नए यात्री पांच महीने वहां रुकेंगे। 

विज्ञापन

चीन को मिलेगी उपलब्धि
बता दें, स्पेस स्टेशन तैयार होने के बाद, चीन ऐसा पहला देश होगा, जिसके पास खुद का स्पेस स्टेशन होगा। रूस का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कई देशों के साथ मिलकर तैयार किया गया है और 2030 तक वह सेवामुक्त भी हो जाएगा। चीन के स्पेस स्टेशन की खासियत है, उसके दो रोबोटिक बाहें, जो उपग्रहों सहित कई चीजों को एक साथ पकड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

जानिए, धरती लौटकर क्या बोले यात्री
अंतरिक्ष यात्री फी ने बताया कि हमें सौंपे गए सभी कार्यों को हमने पूरा कर लिया है। अपने देश वापस लौटकर आएं हैं, हमें इसकी खुशी है। इससे पहले फी 2005 में भी शेनझोउ-6 से अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे। 25 साल की तैयारियों के बाद डेंग को अंतरिक्ष पर जाने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सपनों को पूरा करने में विश्वास रखता हूं। मैं देश के काम आ सका, इसकी मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि जब मैं स्पेस स्टेशन पर मुझे काफी अच्छा लगा था। मैं कई बार खिड़की से अपने मातृभूमि को अंतरिक्ष से देखता था। झांग ने बताया कि हम अब अपने शरीर को धरती के हिसाब से ढाल लेंगे। उन्होंने बताया कि हम अब दोबारा ट्रेनिंग पर जाएंगे और भविष्य के स्पेस मिशन  के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई को यात्रा पर गए थे नए तीन यात्री
चीन ने 30 मई को अपने तीन यात्रियों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था। जिंग हैपेंग, झू यांग्झू और गुई हाइचाओ को अंतरिक्ष स्टेशन की परिक्रमा करने के लिए चुना गया है। शेनझोउ-16 अंतरिक्ष यान से तीनों अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। जिंग पहले चीनी यात्री हैं, जो चौथी बार अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। जिंग ने 2008 में शेनझोउ-7, 2012 में शेनझोउ-9 और 2016 में शेनझोउ-11 क्रू की कमान संभाली थी। जबकि, झू और गुई अपनी पहली यात्रा पर अंतरिक्ष मिशन पर जा रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed