{"_id":"6280e0dc2c2318360272e8ee","slug":"three-children-among-6-killed-in-suicide-blast-in-pakistan-north-waziristan-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत
Sun, 15 May 2022 04:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 May 2022 04:45 PM IST
सार
सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मामले में बयान जारी किया। आईएसपीआर के मुताबिक, घटना यहां से 250 किलोमीटर दूर मीरन शाह शहर में हुई। हमले में मरने वाले बच्चों की उम्र चार से 11 साल के बीच है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pak media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में रविवार को एक आत्मघाती हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में तीन बच्चों की मौत हो गई और पाकिस्तानी फौज के तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मामले में बयान जारी किया। आईएसपीआर के मुताबिक, घटना यहां से 250 किलोमीटर दूर मीरन शाह शहर में हुई। हमले में मरने वाले बच्चों की उम्र चार से 11 साल के बीच है।
विज्ञापन
तीन सैनिकों की भी मौत
बयान में बताया गया कि हमले में तीन सैनिकों की भी मौत हो गई। आईएसपीआर ने कहा कि खुफिया एजेंसियां आत्मघाती हमलवार और उसके आकाओं का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पीएम समेत कई नेताओं ने की निंदा
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आत्मघाती हमले की निंदा की है और लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है। उन्होंने एक बयान जारी कर बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी हमले की निंदा की है।