फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three blasts near Hydroelectric project being built in Nepal with the help of India

नेपाल में भारत की मदद से बन रहे हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास तीन धमाके

Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
सार

  • प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पैदा होगी 4,018 मिलियन यूनिट बिजली
  • 30 साल तक प्रोजेक्ट का संचालन भारतीय कंपनी एसजेवीएन करेगी 
  • इस दौरान नेपाल को प्लांट से 21.9 फीसदी मुफ्त बिजली मिलेगी 

विज्ञापन
Three blasts near Hydroelectric project being built in Nepal with the help of India
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नेपाल में एक अज्ञात समूह ने भारत की मदद से तैयार की जा रही अरुण-3 जलविद्युत परियोजना के निकट सिलसिलेवार तीन आईईडी धमाके किए। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को परियोजना के बिजलीघर के निकट यह धमाके किए गए, जिसमें जनरेटर और सुरंग से पानी निकालने वाला बूमर क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


धमाके के बाद परियोजना के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल धमाके में किसी व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है। संखुवासवा जिले में निर्माणाधीन अरुण-3 नेपाल का सबसे बड़ा हाइड्रोपॉवर प्लांट है, जिसके अगले पांच वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। इसका का कार्यालय काठमांडू से 500 किलोमीटर दूर खांडबरी-9 तुमलिंगटर में है।   
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी रमेश्वर पंडित ने बताया कि चिचिला ग्रामीण के पुखुवा स्थित प्रोजेक्ट पर कुल तीन धमाके हुए हैं। हम इसमें शामिल संगठन का पता लगा रहे हैं। निर्माणाधीन साइट पर करीब 2400 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें से 1700 टेक्नीशियन और श्रमिक नेपाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके बाद नेपाल सेना और पुलिस के जवान घटनास्थल पर जुटे हैं। हालांकि धमाकों में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य जिलाधिकारी गणेश बहादुर अधिकारी और जिले के पुलिस उपाधीक्षक श्याम सरू मागर भी घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।  

मोदी और ओली ने किया था शिलान्यास 

बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 900 मेगावाट पावर प्लांट का शिलान्यास किया था। भारतीय कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) इस परियोजना के निर्माणकार्य से जुड़ी हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से जरिये नेपाल में 1.5 अरब डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आने की उम्मीद है और इससे नेपाल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। 

पिछले साल भी हुआ था धमाका 

प्रोजेक्ट पर पिछले साल भी आईईडी धमाका किया गया था। तब यहां परियोजना के कार्यालय की चाहरदीवारी नष्ट हो गई थी। हालांकि तब भी किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed