फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of people descended on Chicago New York streets against racial violence

नस्ली हिंसा : शिकागो-न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Mon, 29 Mar 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, शिकागो।
एजेंसी, शिकागो। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 06:24 AM IST
सार

  • एशियन-अमेरिकन पर हमलों को लेकर विशाल प्रदर्शन
  • लोगों के हाथों में 'स्टॉप एशियन हेट', 'जीरो टॉलरेंस फॉर रेसिज्म' लिखे नारों की तख्तियां लगी हुई थीं।

विज्ञापन
Thousands of people descended on Chicago New York streets against racial violence
अमेरिका में प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में नस्ली हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। इन अपराधों के खिलाफ शिकागो और न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। शिकागो के चाइना टाउन स्क्वॉयर में नस्ली भेदभाव और अपराधों के खिलाफ हजारों लोग सड़क पर आ गए।

विज्ञापन


इन सभी के हाथों में 'स्टॉप एशियन हेट', 'जीरो टॉलरेंस फॉर रेसिज्म' लिखे नारों की तख्तियां लगी हुई थीं। प्रदर्शनकारियों के बीच स्थानीय अधिकारी और पुलिस प्रमुख भी साथ में थे और वे लोगों को घृणा अपराध प्रभावी रूप से रोकने का आश्वासन दे रहे थे।
विज्ञापन


16 मार्च को अटलांटा में आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी, इनमें से छह एशिायाई मूल की महिला थीं। इसके बाद लगातार कई घटनाएं हुईं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग सुरक्षा बढ़ाना, नस्ली हिंसा के अपराधों की शिकायत के लिए अलग से वेबसाइट, हिंसा पीड़ित के लिए फंड बनाना, मामलों पर तत्काल कार्रवाई करना थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में भी नस्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में 25 राज्यों के 60 से ज्यादा शहरों के लोगों का प्रतिनिधित्व था। न्यूयॉर्क में ताजा नस्ली हिंसा के बाद अब तक दस से ज्यादा रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं। अमेरिकी पुलिस पर समय-समय पर अश्वेतों को बेवजह निशाना बनाने के आरोप लगते रहते हैं।

फ्लॉयड की मौत से तेज हुआ आंदोलन
गत वर्ष अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई थी। चार हजार अधिक गिरफ्तारी और अरबों डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।


व्हाइट हाउस के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन के कारण तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बंकर में जाना पड़ा था। जॉर्ज फ्लॉयड अमेरिका में न्याय और बराबरी मांग के प्रतीक बन गए हैं। 46 साल के अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय के थे। वह नॉर्थ कैरोलिना में पैदा हुए थे और टेक्सास के ह्यूस्टन में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed