{"_id":"5fa70e0e651ac570704407ad","slug":"thousands-of-people-demonstrated-in-bangladesh-and-protesting-against-french-president-emmanuel-macron","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्टून विवाद: बांग्लादेश में फ्रांस के खिलाफ गुस्सा, हजारों लोग सड़कों पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्टून विवाद: बांग्लादेश में फ्रांस के खिलाफ गुस्सा, हजारों लोग सड़कों पर
Sun, 08 Nov 2020 02:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विरोध में इसे अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।
विज्ञापन
मैक्रों ने उन धर्मनिरपेक्ष कानूनों का समर्थन किया है जिनके तहत धर्मगुरु पर कार्टून बनाने की इजाजत है। इस्लामिक स्कूलों के शिक्षक व छात्रों के नेटवर्क ‘हिफाजत-ए-इस्लाम समूह’ ने यह प्रदर्शन आयोजित किया।
विज्ञापन
हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी ढाका के पुराने इलाके की मुख्य बैतुल मोकर्रम मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्रांसीसी वस्तुओं का बहिष्कार करो’ जैसे नारे लगाए और फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
विज्ञापन
समूह के नेता नूर-हुसैन-काश्मी ने फ्रांस सरकार से दुनिया भर के दो अरब मुसलमानों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, देश में फ्रांस का दूतावास बंद किया जाना चाहिए। यह शर्म की बात है कि उन्होंने संसद में निंदा प्रस्ताव पारित नहीं किया है।