{"_id":"64d82ad6a53fa8242e07c963","slug":"thousands-evacuated-after-second-world-war-unexploded-bomb-discovered-in-poland-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poland: पोलैंड में मिला दूसरे विश्व युद्ध का 250 किलो वजन का बम, हजारों को सुरक्षित जगह भेज किया गया डिफ्यूज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Poland: पोलैंड में मिला दूसरे विश्व युद्ध का 250 किलो वजन का बम, हजारों को सुरक्षित जगह भेज किया गया डिफ्यूज
Sun, 13 Aug 2023 06:29 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, लुबलिन
एजेंसी, लुबलिन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 13 Aug 2023 06:29 AM IST
सार
पोलैंड में इससे पहले भी कई बार दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले ही जर्मनी के डसलडॉर्फ शहर में 500 किलोग्राम का बम बरामद हुआ था।
विज्ञापन
bomb discovered in Poland
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पोलैंड के लुबलिन शहर में दूसरे विश्व युद्ध के समय का बम मिला है। इसके बाद शहर में करीब 14 हजार लोगों को अस्थायी रूप से घर छोड़ने का आदेश दिया गया। लोगों को स्कूलों और दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। साथ ही उन्हें घरों में बिजली से चलने वाले सभी इक्विपमेंट्स, पानी और गैस को बंद करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
निर्माण साइट पर मिले इस बम का वजन 250 किलो है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने बम को हटाकर इसे डिफ्यूज कर दिया। खतरा टलने के बाद लोगों को फिर से घर जाने की इजाजत मिल गई। पोलैंड में इससे पहले भी कई बार दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले ही जर्मनी के डसलडॉर्फ शहर में 500 किलोग्राम का बम बरामद हुआ था। बम मिलने के बाद 13 हजार लोगों को अस्थायी रूप से स्कूलों में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
पोलैंड में पहले भी मिल चुके हैं ऐसे बम
इससे पहले पिछले महीने भी एक स्कूल के रेनोवेशन के वक्त तोपखाने के कुछ गोले मिले थे। वहीं पिछले साल पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में 500 किलो का बम मिला था, जिसके बाद 30 हजार लोगों को अस्थायी रूप से घर छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन