{"_id":"5c513d4ebdec224b575046f0","slug":"thousands-and-soldiers-will-be-deployed-on-the-southern-border-pentagon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी सीमा पर तैनात होंगे हजारों और सैनिक : पेंटागन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिणी सीमा पर तैनात होंगे हजारों और सैनिक : पेंटागन
Wed, 30 Jan 2019 12:06 PM IST
अजय सिंह
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी सैनिक
अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान ने कहा है कि हजारों और सैनिकों को अमेरिका-मैक्सिको सीमा की ओर भेजा जाएगा। सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चल रहे विवादास्पद मिशन के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में, लगभग 2,350 सैनिक सक्रियता से सीमा पर तैनात हैं, जहां वे साजो सामान मुहैया करा कर गश्ती एजेंटों की मदद कर रहे हैं और तारबंदी कर रहे हैं।
मंगलवार को पेंटागन के एक संवाददाता सम्मेलन में, शनहान ने कहा कि ‘‘कई हजार’’ अतिरिक्त सैनिक सीमा मिशन पर तैनात होंगे, इस काम को 31 जनवरी तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इसे सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
शनहान ने कहा कि होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बाड़ लगाने और सीमा की ‘‘विस्तारित निगरानी’’ में अतिरिक्त मदद मांगी है।