फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kash Patel Warns No Mercy for Those Who Harm Americans After Taking Over as FBI Chief

Kash Patel: 'अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे', एफबीआई चीफ बनते ही काश पटेल ने चेताया

Fri, 21 Feb 2025 08:26 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 21 Feb 2025 08:26 AM IST
सार

Kash Patel: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के प्रमुख के तौर राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय मूल के काश पटेल की नियुक्ति की है। वहीं एफबीआई के नौंवे प्रमुख बनने के बाद काश पटेल ने उन लोगों को चेताया है, जो अमेरिका के लोगों को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखते हैं।

विज्ञापन
Kash Patel Warns No Mercy for Those Who Harm Americans After Taking Over as FBI Chief
FBI के नए निदेशक बने काश पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मूल के काश पटेल को गुरुवार को सीनेट की तरफ से संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक के रूप में पुष्टि किए जाने के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया और एजेंसी को 'पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के लिए प्रतिबद्ध' बनाने की कसम खाई। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, काश पटेल ने कहा, 'मैं संघीय जांच ब्यूरो के नौवें निदेशक के रूप में पुष्टि किए जाने पर सम्मानित महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को आपके अटूट विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन

FBI की एक लंबी विरासत है- काश पटेल
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा में काश पटेल ने लिखा, 'मुझे संघीय जांच ब्यूरो के नौवें निदेशक के रूप में पुष्टि किए जाने पर सम्मानित महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल बॉन्डी को आपके अटूट विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद।' उन्होंने आगे कहा, 'FBI की एक लंबी विरासत है - 'जी-मेन' से लेकर 9/11 के बाद हमारे देश की सुरक्षा तक। अमेरिकी लोग एक ऐसी FBI के हकदार हैं जो पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के लिए प्रतिबद्ध हो। हमारी न्याय प्रणाली के राजनीतिकरण ने जनता के विश्वास को खत्म कर दिया है - लेकिन यह आज खत्म हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी
इसके साथ ही उन्होंने एफबीआई को एक ऐसे संगठन के रूप में पुनर्निर्माण करने की कसम खाई, जिस पर अमेरिकी लोग गर्व कर सकें। इस दौरान काश पटेल ने कहा- जो लोग अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं - इसे अपनी चेतावनी मानें। हम इस दुनिया के हर कोने में उनका पीछा करेंगे। चलिए काम पर लग जाते हैं।

51-49 मतों से काश पटेल बने एफबीआई प्रमुख
बता दें कि, काश पटेल के नामांकन को अलास्का की रिपब्लिकन सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की और मेन की सुसान कोलिन्स के विरोध का सामना करना पड़ा, उन्हें सीनेट अल्पसंख्यक नेता मिच मैककोनेल समेत रिपब्लिकन पार्टी के बाकी सदस्यों से समर्थन मिला, जिन्होंने पहले ट्रंप के अन्य नामांकितों का विरोध किया था। काश पटेल का पुष्टिकरण 51-49 मतों से पारित हुआ, क्योंकि सभी सीनेट डेमोक्रेट ने उनके खिलाफ मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed