फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thomas West will be the Special Representative for Afghanistan, US envoy on Afghanistan Zalmay Khalilzad resigned

काबुल: अफगान में अमेरिकी दूत खलीलजाद का इस्तीफा, तालिबान से मिलकर पूर्व सरकार को कमजोर करने का आरोप

Tue, 19 Oct 2021 07:38 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 07:38 AM IST
सार

अफगान शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नए दूत के रूप में थॉमस वेस्ट को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Thomas West will be the Special Representative for Afghanistan, US envoy on Afghanistan Zalmay Khalilzad resigned
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : ANI

विस्तार

अफगान शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नए दूत के रूप में थॉमस वेस्ट को नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी है। वहीं इस्तीफे की वजह बताते हुए खलीलजाद ने कहा कि हमने तालिबान से बातचीत करने की हरसंभव कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं रह सकी। हम तालिबान के साथ आगे नहीं बढ़ सके। खलीलजाद ने कहा कि आने वाले दिनों में मैं इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करूंगा। खलीलजाद का जन्म अफगानिस्तान में ही हुआ था और वे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासनकाल में वरिष्ठ पदों पर रहे थे। 

विज्ञापन


जानिए क्या रही इस्तीफे की वजह
खलीलजाद पर कई अधिकारियों ने तालिबान से सांठगांठ का आरोप लगाया है। कई अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि खलीलजाद अमेरिका की राजनयिक विफलताओं के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने तालिबान के साथ मिलकर पूर्व अफगान सरकार को कमजोर किया और अमेरिकी सरकार की सलाह को सुनने पर बहुत कम ध्यान दिया।
विज्ञापन


अफगान नेताओं से शांति वार्ता के लिए नियुक्त किए गए थे खलीलजाद   
अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर खलीलजाद अफगान नेताओं से शांति वार्ता पर चर्चा करने के लिए नियुक्त किए गए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में नियुक्त किए गए खलीलजाद ने ही साल 2020 में दोहा में तालिबान के साथ हुई शांति वार्ता को अमेरिका की तरफ से अगुवाई की थी। खलीलजाद वर्ष 2007 से 2009 तक संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त थे। इसके अलावा वे वर्ष 2005 से 2007 तक इराक में अमेरिकी राजदूत के तौर पर रहे और साल 2003-2005 तक अफगानिस्तान के राजदूत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं नए अमेरिकी दूत थॉमस वेस्ट 
इससे पहले थॉमस वेस्ट अफगानिस्तान के उप विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे, अब वे अफगानिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि(दूत) होंगे। इसके अलावा थॉमस उपराष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कर्मचारियों में कार्यरत रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वे अब अफगानिस्तान में अमेरिका की तरफ से राजनयिक प्रयासों का नेतृत्व करेंगे, दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के सचिव और सहायक सचिव को सलाह देंगे और अमेरिका के साथ मिलकर समन्वय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed