फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thomas Cook Airlines says girl who wearing crop top to cover up or deboard from Flight

लड़की का पहनावा देख एयरलाइन ने कहा- शरीर ठीक से ढको या विमान से उतरो

Fri, 15 Mar 2019 12:20 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, लंदन Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 15 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Thomas Cook Airlines says girl who wearing crop top to cover up or deboard from Flight
थामस कुक एयरलाइंस से पीड़ित लड़की - फोटो : Twitter
ब्रिटेन की एक प्राइवेट एयरलाइन के स्टाफ ने 21 साल की एक लड़की को विमान से उतारने की धमकी दी। लड़की का कसूर इतना था कि उसने क्रॉप टॉप पहना हुआ था। फ्लाइट में बैठने के बाद क्रू के एक सदस्य ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि उसे अपन कपड़े बदलने होंगे नही तो विमान से उसे उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड के बर्मिंघम में 21 साल की लड़की को थॉमस कुक एयरलाइंस के एक स्टॉफ द्वारा दी गई धमकी की कई लोगों ने निंदा की। इस घटना को पीड़िता ने ट्वीट के माध्यम से दूसरों को बताया। बाद में लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए एयरलाइन ने तुरंत माफी भी मांग ली।
विज्ञापन


21 साल की एमिली ओ कॉनर थॉमस कुक एयरलाइंस की फ्लाइट से 12 मार्च को बर्मिंघम से स्पेन स्थित अपने घर जा रही थीं। जब उनके साथ यह घटना घटी। इस दौरान एमिली काले रंग की एक क्रॉप टॉप और ऑरेंज रंग की पैंट पहने हुए थी। इस दौरान एक स्टॉफ ने पास आकर कहा कि उसे या तो अपने शरीर को ढकना होगा या फिर फ्लाइट से उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन के स्टॉफ ने एमिली को बताया कि उसका पहनावा उसके साथी यात्रियों के लिए आक्रामक और अनुचित है। एमिली ने ट्वीट कर कहा कि इस दौरान चालक दल के चार सदस्य विमान से उसे उतारने के लिए उसका सामान लेने आए।

एमिली ने दावा किया कि एक यात्री ने उसे गाली भी दी जबकि फ्लाइट मैनेजर और चालक दल के सदस्यों ने एक शब्द भी नहीं कहा। एमिली ने यह भी कहा कि दूसरे सहयात्रियों से पूछने पर कि क्या उन्हें मेरी ड्रेस से तकलीफ है? सिर्फ गाली देने वाले शख्स ने कहा कि क्रॉप टॉप के ऊपर एक जैकेट पहन लो।


एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि, "हमें खेद है कि हमने एमिली को निराश किया। यह स्पष्ट है कि हम स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते थे। अधिकांश एयरलाइनों के जैसे, हमारे पास भी एक उपयुक्त पोशाक नीति है। यह सभी पुरुषों और महिलाओं के लिए बिना भेदभाव के समान रूप से लागू होता है। हमारे कर्मचारियों के पास उस नीति को लागू करने का मुश्किल काम है और यह हमेशा सही नहीं होता है।''

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed