{"_id":"5e5c13c98ebc3ef3d538ea25","slug":"this-indian-muslim-woman-gave-a-befitting-reply-to-the-countries-who-questioned-caa-in-the-unhrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएचआरसी में सीएए पर भारत को घेरने वाले देशों को इस भारतीय महिला ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएनएचआरसी में सीएए पर भारत को घेरने वाले देशों को इस भारतीय महिला ने दिया करारा जवाब
Mon, 02 Mar 2020 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
यूएनएचआरसी में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही अतिका फारूकी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनेवा में जारी विश्व संसद में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही अतिका फारूकी ने सीएए के मुद्दे पर भारत को घेर रहे चंद देशों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि हम सीएए के जरिए किसी की नागरिकता छीन नहीं रहे, बल्कि पाकिस्तान बांग्लादेश जैसे देशों में जहां सिर्फ एक धर्म को माना जाता है, वहां रह रहे अल्पसंख्यक को नागरिकता दे रहे हैं, क्योंकि विभाजन से पहले ये भी भारत के नागरिक थे और आजादी की लड़ाई में इन लोगों ने भी योगदान दिया था।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होने कहा कि भारत में कोई हिन्दू, सिख, मुसलमान या ईसाई नहीं बल्कि भारतीय रहते हैं और खुद को भारतीय कहलाना पसंद करते हैं।
इसके आगे भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और यहां सभी संविधान के दायरे में रहते है, और हर एक नागरिक संविधान के दायरे में खुद को सुरक्षित मानता है। साथ ही भारत में मुसलमानों की सुरक्षा पर उन्होने कहा, की सारी दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित मुसलमान भारत में ही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (UNHRC) के 43वें सत्र 24 फरवरी 2020 को शुरू हो चुकी है। यूएनएचआरसी (UNHRC) की नियमित होने वाली सत्र में अतिका फारुकी भी भारत का प्रतनिधित्व कर रही हैं। वो यहां पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अतिका पेशे से कवियित्री और पत्रकार हैं।
विज्ञापन