फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thirty four dead in California boat fire

अमेरिका: कैलिफोर्निया में नाव में लगी आग, दो एपल कर्मी सहित 34 की मौत

Thu, 05 Sep 2019 09:02 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 09:02 AM IST
सार

  • कैलिफोर्निया में स्कूबा डाइविंग बोट में आग लगने से 34 लोगों की मौत।
  • इसमें एपल के दो कर्मी भी शामिल हैं। 
  • इनमें से एक अपनी बेटी का 17वां जन्मदिन मना रहे थे। 
  • आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Thirty four dead in California boat fire
कैलिफोर्निया में नाव में लगी आग - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में स्कूबा डाइविंग बोट में आग लगने से 34 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एपल के दो कर्मी भी शामिल हैं। इनमें से एक अपनी बेटी का 17वां जन्मदिन मना रहे थे। इस बात की जानकारी कंपनी ने घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


एपल के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट डिअरड्री ओब्रीन ने बताया कि एपल कर्मी स्टीव सलीका अपनी बेटी टिया का जन्मदिन मना रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी डाइना अडामिक भी थीं। आग में परिवार के तीनों लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एपल के एक और कर्मी डैन गैरशिया ने भी इस आग में अपनी जान गंवाई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सलीका बीते 30 साल से एपल में काम कर रहे थे और अपनी पत्नी से भी यहीं मिले थे। ओब्रीयन ने उनकी एनर्जी और उत्साह की सराहना की है। और कहा कि ग्रेशिया वही करते हुए मरे हैं जिससे उन्हें प्यार था। वह अपनी एपल की नौकरी के प्रति बेहद उत्साही थे और उन्हें डाइविंग से बेहद प्यार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि 34 में से 33 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं एक शव अब भी नहीं मिल पाया है। जिन लोगों की जान बच पाई है, उनमें कप्तान सहित पांच क्रू मेंबर शामिल हैं। जो खुद को बचाने में कामियाब रहे। बताया जा रहा है कि पीड़ित लोग डेक के नीच सो रहे थे और दोनों ही रास्त ब्लॉक हो गए, जिससे ये लोग बाहर नहीं निकल पाए। 


घटना से जुड़ी कई बातें अब भी पता नहीं चल पाई हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड कप्तान का कहना है कि ये भी स्पष्ट नहीं है कि पीड़ितों ने बचने की कोशिश की या फिर सोते हुए ही उनकी मौत हो गई। आग लगने के कारण की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed