{"_id":"5d3863378ebc3e6cdb2e8f43","slug":"there-will-be-various-colleagues-of-indian-origin-in-cabinet-of-british-pm-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला, बना सकते हैं सबसे अलग कैबिनेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला, बना सकते हैं सबसे अलग कैबिनेट
Wed, 24 Jul 2019 09:08 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की जंग शानदार तरीके से जीतने के एक दिन बाद बोरिस जॉनसन ने बुधवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल ली। 55 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री और लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन ने महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की जिन्होंने उनको नए प्रशासन का गठन करने को कहा। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पैलेस द्वारा जारी किए गए एक फोटो में जॉनसन 93 वर्षीय महारानी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। जॉनसन अब प्रधानमंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट की सीढि़यों से प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला भाषण देंगे और देश के बारे में अपने नजरिये को पेश करेंगे ।
विज्ञापन
सबसे अलग कैबिनेट बनाएंगे
यूरोपीय संघ से अलग होने के मुद्दे पर ब्रिटेन में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच बोरिस जॉनसन मंगलवार को कंजर्वेटिव पार्टी की नेतृत्व दौड़ में जीत हासिल कर देश के नए प्रधानमंत्री बने। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक प्रमुख भारतीय मूल के सहकर्मी ने बुधवार को कहा कि उनका मानना है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ब्रिटेन के इतिहास में जातीय रूप से सबसे विविध मंत्रिमंडलों में से एक नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन
लॉर्ड जितेश गढ़िया ने बताया कि ‘नए मंत्रिमंडल में ब्रिटिश भारतीय कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों प्रीति पटेल, ऋषि सनक और आलोक शर्मा के साथ सभी सांसदों को इसकी जानकारी दे दी गई है। यह भावी प्रधानमंत्री के राजनीति और आव्रजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहुत अलग दृष्टिकोण का संकेत देता है।’
उन्होंने बताया कि ‘बोरिस जॉनसन ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक जातीय विविध मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे। यह प्रधानमंत्री का एक महत्वपूर्ण बयान है। इससे साबित होता है कि आधुनिक ब्रिटेन में आप अपनी पृष्ठभूमि या उत्पत्ति की परवाह किए बिना उच्चतम कार्यालय तक पहुंच सकते हैं।’ जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व का चुनाव जीता। बोरिस जॉनसन को 92153 वोट मिले थे, जबकि हंट को सिर्फ 46,656 वोट मिले थे।