{"_id":"63781238058a8c689f1f867c","slug":"theranos-elizabeth-holmes-sentenced-to-more-than-11-years-in-prison-for-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: निवेशकों से धोखाधड़ी के लिए एलिजाबेथ होम्स को अदालत ने सुनाई 11 साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: निवेशकों से धोखाधड़ी के लिए एलिजाबेथ होम्स को अदालत ने सुनाई 11 साल की सजा
Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
एलिजाबेथ होम्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्त परीक्षण स्टार्टअप थेरानोस की संस्थापक एलिजाबेथ होम्स को अदालत ने निवेशकों को धोखा देने के लिए 11 साल, तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। एलिजाबेथ ने मात्र 19 साल की उम्र में थेरानोस की शुरुआत की थी और वह दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गईं। वहीं 2018 में थेरानोस स्टार्टअप को पूरी तरह से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
एलिजाबेथ होम्स ने अमेरिका में ब्लड टेस्ट में क्रांति लाने का वादा किया था। आरोप है कि इसके नाम पर उन्होंने निवेशकों को धोखा दिया। कैलिफोर्निया में अमेरिकी जिला जज एडवर्ड डेविला ने होम्स को निवेशक धोखाधड़ी के तीन और साजिश के एक मामले में सजा सुनाई।
विज्ञापन
ज्यूरी ने 38 वर्षीय होम्स को तीन महीने तक चले मुकदमे के बाद इस साल की शुरुआत में दोषी ठहराया था। सुनवाई के दौरान होम्स ने रोते हुए कहा कि वह अपनी असफलताओं से निराश हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह कई चीजें अलग तरीके से करतीं।
विज्ञापन
दरअसल, होम्स एक स्टार्टअप शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि वह एक ऐसी ब्लड एनालाइजर विकसित की है, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकेगा। इस मशीन से आसानी से ब्लड टेस्ट हो जाएंगे। मशीन की मदद से उंगली से खून लेकर सारे परीक्षण किए जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें खूब निवेश मिला। बाद में उनके सभी दावे झूठे निकले।