भारत को जल्द मिलेंगे 100 नए वेंटिलेटर, अमेरिका ने भेजी दूसरी खेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को जल्द ही 100 नए वेंटिलेटर्स की दूसरी खेप मिल जाएगी। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट के जरिए 100 नए वेंटिलेटर्स की दूसरी खेप भेज दी है। कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए वेंटिलेटर की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारतीय सरकार और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वय के साथ अमेरिकी सरकार ने 100 नए वेंटिलेटर्स की खेप दान में दी है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हर दिन 60,000 से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं।
The US Govt, through U.S. Agency for International Development (USAID), in coordination with the Govt of India & the Indian Red Cross Society, donated the second shipment of 100 new, state-of-the-art ventilators to assist India in its fight against COVID-19: US Embassy in India
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 19, 2020