फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The US embassy has issued another advisory asking Americans to avoid travelling to the Kabul airport

अफगानिस्तान: 'काबुल एयरपोर्ट मत जाओ, तुरंत छोड़ दो इलाका' अमेरिका ने अपने नागरिकों को फिर जारी की एडवाइजरी

Sat, 28 Aug 2021 07:47 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला ,काबुल
वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला ,काबुल Published by: Amit Mandal Updated Sat, 28 Aug 2021 07:47 AM IST
सार

  • दूतावास की तरफ से हाल में ये दूसरी एडवाइजरी जारी की गई है
  • अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने काबुल एयरपोर्ट पर और आतंकी हमले की चेतावनी दी है
  • बम धमाके में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी और 18 घायल हुए 

विज्ञापन
The US embassy has issued another advisory asking Americans to avoid travelling to the Kabul airport
Afghanistan - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को एक बार फिर एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को काबुल दूतावास की तरफ जाने से बचने और तुरंत लौटने को कहा है। दूतावास ने कहा है कि जो भी नागरिक एयरपोर्ट के एबे गेट, पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर हैं, वे तुरंत वहां से लौट जाएं। दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर ये चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


दूतावास की तरफ से हाल में ये दूसरी एडवाइजरी जारी की गई है। बता दें कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने काबुल एयरपोर्ट पर और आतंकी हमले की चेतावनी दी है। जो बाइडन द्वारा अमेरिकी नागरिकों के 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ देने के बावजूद हमले का खतरा बरकरार है। गुरुवार को हुए धमाके में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी और 18 घायल हुए थे। 
विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी। इसमें 100 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी जांच कर रही है कि इस धमाके में आईएस और तालिबान दोनों का हाथ तो नहीं। इस हमले से पहले भी दूतावास ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट न जाने को लेकर अलर्ट जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एक और हमले का इनपुट 
अफगानिस्तान के काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के इनपुट से हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने शुक्रवार को बताया कि काबुल में एक और आतंकवादी हमला होने की संभावना है और इस मिशन के अगले कुछ दिनों में अमेरिकी, संबद्ध कर्मियों और अफगान भागीदारों को निकालने के लिए 'अब तक का सबसे खतरनाक दौर' होगा।


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और क्षेत्र में सैन्य कमांडरों और राजनयिकों के साथ एक स्थिति कक्ष ब्रीफिंग में खतरे की सलाह दी गई है, उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि काबुल हवाई अड्डा पर अधिकतम बल को लगाया गया है और सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं।

कमांडरों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को इस्लामिक स्टेट-खुरासान के लक्ष्यों को विकसित करने की परिचालन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि 'अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के मिशन के दौरान अगले कुछ दिन अब तक का सबसे खतरनाक समय होगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed