रूस : पुतिन के चुने गए प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टीन को सत्ताधारी पार्टी ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की सत्ताधारी पार्टी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए मिखाइल मिशुस्टीन को सर्वसम्मति से समर्थन दिया। बता दें कि मिसुस्टीन का राजनीतिक रूप से कोई प्रोफाइल नहीं है। पुतिन ने उनका चुनाव करके सबको चौंका दिया है। मिशुस्टीन देश में कर सेवा के लिए जाने जाते हैं, जहां टैक्स कलेक्शन के लिए उनकी जबरदस्त प्रशंसा हुई है।
मिशुस्टीन का चयन बुधवार को पुतिन द्वारा घोषित राजनीतिक प्रणाली में बदलाव का एक हिस्सा है जिसके चलते प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव समेत पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि रूस के सियासी गलियारों में ये बदलाव 2024 में राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद 67 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन की सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के रूप में किए जा रहे हैं।
उन्होंने पिछले दो दशकों से रूसी राजनीति में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में दबदबा कायम रखा है। चैंबर को संबोधित करने के बाद रूसी संसद के निचले सदन (स्टेट ड्यूमा) में मिशुस्टीन की उम्मीदवारी पर बृहस्पतिवार के बाद मतदान की उम्मीद है। सत्ताधारी यूनाइटेड रूस पार्टी का ड्यूमा में बहुमत है और इसी कारण 53 वर्षीय मिशुस्टीन की उम्मीदवारी की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है।
कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सत्ता में बने रहना चाहते हैं पुतिन
हालांकि आलोचकों का लंबे समय से आरोप रहा है कि पुतिन पूर्व केजीबी अधिकारी हैं जो अपने कार्यकाल के खत्म होने के बाद भी सत्ता में बने रहना चाहते हैं। बुधवार को पुतिन द्वारा रखे गए सांविधानिक सुधार प्रस्ताव में एक ऐसे जनमत सर्वेक्षण का सुझाव है जो उन्हें 2024 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में बढ़ी भूमिका या राज्य परिषद के रूप में नई भूमिका अथवा एक आधिकारिक निकाय का विकल्प देगा। वह एक अति सक्रिय संसद के स्पीकर भी बन सकते हैं। विपक्षी राजनेता लियोनिद वोल्कोव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पुतिन अपने लिए खनन कर रहे हैं।