{"_id":"5eaa0c5ac2424a4fe2102a03","slug":"the-president-ignored-the-cia-warnings-on-the-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण पर सीआईए की चेतावनियों को राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था नजरअंदाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संक्रमण पर सीआईए की चेतावनियों को राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था नजरअंदाज
Thu, 30 Apr 2020 04:53 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका में जहां कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 58,000 के पार हो गई है और संक्रमितों की संख्या भी 10 लाख पार हो गई है तब देश में कई लोगों की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ हैं। अब खुलासा हुआ है कि सीआईए अधिकारियों ने जनवरी-फरवरी में ही ट्रंप को इस मुद्दे पर कई बार अवगत कराया और 12 चेतावनी भी जारी कीं, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति ने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
अमेरिका में नवंबर में इस साल राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं जिसे लेकर ट्रंप काफी योजनाएं बनाने में जुटे हैं। लेकिन उन्होंने राष्ट्रवादी योजनाओं को भी एक तरफ छोड़कर अब सारा ध्यान चुनाव केंद्रित कर लिया है। यहां तक कि मैक्सिको दीवार को भी उन्होंने एक तरफ रख दिया है। ऐसे में अमेरिका के मौजूदा और पूर्व खुफिया सीआईए अधिकारियों ने चीन में कोरोना प्रसार के तुरंत बाद इस साल की शुरुआत में ही राष्ट्रपति को आगाह करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि ट्रंप ने उनकी चेतावनियों को लगातार नजरअंदाज किया जिसका खामियाजा अमेरिकियों को भुगतना पड़ रहा है। अमेरिका में संक्रमण के फैलने के बाद ट्रंप ने चीन पर उन्हीं तथ्यों के आधार पर आरोप लगाए हैं। बता दें कि चीन ने 31 दिसंबर को पहली बार वायरस संक्रमण के बारे में डब्ल्यूएचओ को बताया था।
विज्ञापन