फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The number of people killed in the Philippines by the Left storm rose to 67, 12 people missing

फिलीपींस में वामको तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 67, 12 लोग अभी भी लापता

Mon, 16 Nov 2020 01:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मनीला
एजेंसी, मनीला Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 16 Nov 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
The number of people killed in the Philippines by the Left storm rose to 67, 12 people missing
Philippines left storm - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Democratic Accent

फिलीपींस में वामको नामक तूफान से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 67 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा इस भीषण तूफान ने देश में भारी तबाही मचा रखी है। मृतक संख्या और बढ़ सकती है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल के मुताबिक इस साल देश में आए चक्रवाती तूफानों के चलते 12 लोग लापता हैं। 

विज्ञापन


दो प्रांतों में आई बाढ़ से कई गांव जलमग्न, बचाव कार्य में बाधा बना भूस्खलन
वामको तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में बुधवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश जारी है। कई जगह भूस्खलन हुए हैं और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है। उत्तरी फिलीपींस में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन और साफ पानी मुहैया कराया जा रहा है। रविवार को दो प्रांतों में आई बाढ़ से कई गांव जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


अलकाला शहर के आपदा अधिकारी जैसिंटो एडवाएंटो ने स्थानीय रेडियो से कहा, लापता लोगों की तलाश जारी है। अलकाला शहर में कम से कम 12,000 केंद्रों में शरण लिए हुए है। जबकि कुछ नागरिकों ने बाढ़ के दौरान घर छोड़ने से इनकार करते हुए घर की छत पर शरण ली हुई है। उधर, राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर प्रशासन को मदद के लिए तत्पर रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी प्रांतों में भूस्खलन से धान को बड़ा नुकसान
मौसम विभाग पहले ही चेता चुका है कि वाकमो तूफान के चलते पोलिलियो द्वीप में जबरदस्त भूस्खलन की आशंका है। देश के उत्तरी प्रांतों में धान की खेती को बड़ा नुकसान होने की चेतावनी भी दी गई है। मेयर क्रिस्टीना बोस्क ने कहा कि तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों को छोड़ने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के लिए तैयार किए गए केंद्रों के लिए यह तूफान एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed