{"_id":"5bf78fddbdec2241a43f8522","slug":"the-moon-of-baroda-once-wore-by-marilyn-monroe-will-go-under-hammer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलाम होगा 'बड़ौदा का चांद', मर्लिन मुनरो ने पहनकर गाया था गाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीलाम होगा 'बड़ौदा का चांद', मर्लिन मुनरो ने पहनकर गाया था गाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
मून ऑफ बड़ौदा हीरा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समय भारत और हॉलीवुड की शान रहा 'बड़ौदा का चांद' नाम से मशहूर 24 कैरेट हीरा हांगकांग में 27 नवंबर को नीलाम होने वाला है। यह निलामी क्रिस्टी की तरफ से करवाई जा रही है। पीले रंग और नाशपाती के आकार का यह यह हीरा 15वीं शताब्दी के दौरान बड़ौदा पर राज करने वाले गायकवाड़ परिवार के पास था। गायकवाड़ भारत के सबसे पुराने और संपन्न राजशाही परिवार में से हैं जो दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में भी आते हैं।
विज्ञापन
यह हीरा कुछ सदियों के लिए गायब हो गया था और 1926 में उस समय सामने आया जब राजकुमार रामचंद्र उसे अमेरिका लेकर चले गए। 1943 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ईस्टर्न फैशन फेस्टिवल में इस अनोखे हीरे की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कुछ मालिकों के बाद इस हीरे को मेयर ज्वैलरी कंपनी के अध्यक्ष मेयर रोसेनबाउम ने 1950 में खरीद लिया। यह मिशिगन के सबसे बड़े रिटेल ज्वैलर में से एक थे।
विज्ञापन
हीरे पर रोसेनबाउम के मालिकाना हक के दौरान इसे बहुत लोकप्रयिता मिली। इसी समय इस हीरे का मर्लिन मुनरो से जुड़ाव हुआ। होवार्ड हॉक की फिल्म 'जेंटलमेन प्रिफेर ब्लोंड्स' के प्रचार के लिए मर्लिन मुनरो ने 'बड़ौदा का चांद' पहनकर 'डायमंड्स आर ए गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड' गाना गाया था। उनके अलावा ऑस्ट्रिया की साम्राज्ञी मारिया थेरेसा भी इस हीरे को पहन चुकी हैं।
विज्ञापन