फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Metropolitan Museum of Art to return nedjemankh coffin to egypt

लूट का सुनहरा ताबूत मिस्र को लौटाएगा अमेरिका का म्यूजियम, 28 करोड़ में खरीदा था

Mon, 18 Feb 2019 02:06 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
The Metropolitan Museum of Art to return nedjemankh coffin to egypt
नेगियमिंख का सुनहरा ताबूत
अमेरिका के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (एमईटी) ने लूट का ताबूत मिस्र को लौटाने का फैसला किया है। इस सुनहरे ताबूत को म्यूजियम ने पिछले साल 28 करोड़ रुपए में खरीदा था। बता दें कि यह ताबूत ईसा पूर्व की पहली शताब्दी का है। 
विज्ञापन


म्यूजियम के एक अधिकारी ने बताया, "उन्होंने इसे साल 2017 में पेरिस के एक आर्ट डीलर से खरीदा था। लेकिन मिस्र की तरफ से पेश हुए वकील ने म्यूजियम को सबूत दिखाए और बताया कि इसे 2011 में मिस्र से लूटकर लाया गया था। इसके बाद इसे मिस्र को वापस करने का फैसला किया गया है।" 
विज्ञापन


यह ताबूत मिस्र के देवता हरिसाफ की पूजा करने वाले प्रसिद्ध पुजारी नेगियमिंख का था। उसपर उनका ही नाम गुदा हुआ है। 

बता दें कि एमईटी के साथ ऐसा बहुत कम हुआ है कि उसने चोरी की प्राचीन चीजों को खरीदा हो। इससे पहले ऐसा मामला करीब 10 साल पहले सामने आया था। तब म्यूजियम ने 2500 साल पुराना फूलदान खरीदा था, उसके इटली से चुराए जाने का शक था। म्यूजियम ने उसे भी लौटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed