{"_id":"5d1d57388ebc3e3cbc699758","slug":"the-man-was-sunbathing-in-the-field-the-man-dropped-by-the-plane-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में धूप सेंक रहा था शख्स, विमान से गिरा यात्री, प्लेन में छिपकर सफर कर रहा था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खेत में धूप सेंक रहा था शख्स, विमान से गिरा यात्री, प्लेन में छिपकर सफर कर रहा था
Thu, 04 Jul 2019 07:02 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:02 AM IST
सार
- केन्या एयरवेज के प्लेन की घटना, साउथ वेस्ट लंदन में गिरा यात्री
- पहले भी हो चुकी हैं विमान से गिरकर मौतों की घटनाएं
- प्लेन के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर सफर कर रहा था
विज्ञापन
केन्या एयरवेज(File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ वेस्ट लंदन में एक शख्स अपने घर के बाहर बगीचे में धूप सेंक रहा था। अचानक तभी तेज आवाज के साथ उसके काफी करीब किसी यात्री का शव गिरा। धूप सेक रहा शख्स हैरान-परेशान रह गया।
दरअसल, यह शव केन्या एयरवेज के विमान से गिरा था। वाकया रविवार का है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्लेन से गिरने वाला यात्री संभवत: प्लेन के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर सफर कर रहा था। एक चश्मदीद डेविड कार्माल्ट ने लंदन के सांध्य दैनिक लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारा पड़ोसी उस वक्त बगीचे में धूप सेंक रहा था। शव उससे एक मीटर की दूरी पर गिरी। यह चमत्कार ही है कि कोई अन्य नहीं मरा।’
लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि प्लेन से गिरे यात्री की पहचान की कोशिश की जा रही है। वह केन्या की राजधानी नैरोबी में केन्या एयरवेज की फ्लाइट केक्यू100 में सवार हुआ था। शव इतना क्षत-विक्षत हो चुका था कि यह तक पहचान करना मुश्किल है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया अभी तक की जांच में विमान के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में एक बैग, पानी और कुछ खाना मिला है। केन्या एयरवेज भी मामले की जांच कर रही है।