{"_id":"653bcb23c6be61b65a068bf2","slug":"the-first-real-money-rain-in-the-czech-republic-everyone-astonished-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"World: आसमान से अचानक होने लगी 'पैसों की बारिश', हर कोई उठाने के लिए दौड़ा; पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: आसमान से अचानक होने लगी 'पैसों की बारिश', हर कोई उठाने के लिए दौड़ा; पढ़िए पूरा मामला
Fri, 27 Oct 2023 08:08 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क,अमर जाला, चेक गणराज्य
वर्ल्ड डेस्क,अमर जाला, चेक गणराज्य
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 08:08 PM IST
सार
आसमान से पानी टपकना आम बात है, लेकिन पैसों की बारिश के बारे में शायद आपने किताबों में पढ़ा या फिल्मों में ही देखा होगा। वास्तव में ऐसा देखना आपको शायद नसीब नहीं हुआ होगा। चेक गणराज्य में कुछ ऐसी ही घटना घटी, जो जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी आप सड़क या किसी खेल के मैदान में मौजूद हो और अचानक आसमान से पैसे गिरने लगे तो आप क्या करेंगे। जी हां, ये कोई मजाक नहीं बल्कि वास्तव में ऐसी ही घटना यूरोप में हुई है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने कहा कि वह सिर्फ पैसों को बटोरने पर ही ध्यान देंगे, तो कुछ का मानना है कि वह इस दौरान 'पैसों की बारिश' का लुत्फ उठाएंगे, जो नामुकिन सी घटना प्रतीत होती है। आईये पहले समझते है आखिर ऐसी अकल्पनीय घटना कहां घटी?
आसमान से पैसों की बारिश!
यूरोप स्थित चेक गणराज्य में अचानक पैसों की बारिश होने लगी। इस दृश्य को वीडियो में कैद किया गया। जी हां, आप भी सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को देख सकते है। असल में यह घटना कोई प्राकृतिक नहीं बल्कि चेक इन्फ्लुएंसर द्वारा रची गई। चेक गणराज्य के इन्फ्लुएंयर कामिल बार्टोशेक, जिन्हें सोशल मीडिया में 'काजमा काजमिच' के नाम से जानते हैं। उन्होंने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उपहार देने के लिए इस अकल्पनीय तरीके को अपनाया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एक विशाल मैदान में बुलाया और एक हेलीकॉप्टर की मदद से 1 मिलियन डॉलर के नोटों को आसमान से गिरा दिया। इस घटना को वीडियो में कैद किया गया और सोशल मीडिया में साझा किया।
आखिर काजमा के मन में कहां से आया ये आइडिया?
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में काजमा ने अपनी फिल्म 'द वन मैन शो रिलीज' की। इसके प्रचार के लिए उन्होंने इस तरीके को चुना। उन्होंने प्रशंसकों को एक मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि पाने के लिए एक पहेली सुलझाने के लिए बुलाया। जब हर कोई इसे सुलझाने में विफल रहा, तो काजमा एक असामान्य समाधान लेकर आया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया और उनके लेने के लिए नकद पुरस्कार हवा से गिरा दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो एक दिन पहले पोस्ट किया गया था। तब से अब तक इसे 9.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को लगभग 47,000 लाइक्स भी मिले हैं। लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। एक टिप्पणी में लिखा था, मुझे आश्चर्य है कि प्रत्येक व्यक्ति ने कितना एकत्र किया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, कोई छोटे ड्रोन के साथ शहर के ऊपर नहीं उड़ सकता, लेकिन क्या लोहे के कंटेनर के साथ नीचे इकट्ठा हुए लोगों के साथ उड़ना ठीक है? एक तीसरे ने टिप्पणी की, अब तक हुई सबसे विस्तृत और अच्छी बात। चौथे ने लिखा, यह पागलपन है। वहीं कई लोगों ने इसका लुत्फ उठाने की भी बात की है।

The first real money rain in the world! $1.000.000 from the helicopter in Czech Republic and no ones died or injured. #ONEMANSHOWtheMovie #TheEnd @kazma_kazmitch pic.twitter.com/LmIjQP4JBe
— Kazma Kazmitch (@Kazma_Kazmitch) October 25, 2023