UNSC: चीन पर भारत का तंज, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- आतंकियों पर कार्रवाई के बीच राजनीति न आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंखार आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के मामले में हुई राजनीति
यूएनएससी की बैठक में विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, अफसोस, हमने इसे हाल ही में इसी जगह देखा है, जब दुनिया के कुछ सबसे खूंखार आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो इस पर राजनीति होती है। उन्होंने कहा कि यदि दिनदहाड़े किए गए गंभीर हमलों में दोषियों को बिना दंड छोड़ दिया जाता है, तो इस परिषद को गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए। अगर विश्वसनीयता सुनिश्चित करनी है तो निरंतरता होनी चाहिए।
डॉ. जयशंकर ने चीन पर कसा तंज
इस दौरान जयशंकर ने साफ तौर पर आतंकियों पर नरम रुख अपनााने के लिए चीन पर तंज कसा। चीन का नाम लिए बिना जयशंकर ने कहा कि आतंकियों पर कार्रवाई करने की दिशा में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। बता दें कि हाल ही में चीन ने पाक आतंकी साजिद मीर पर प्रतिबंध लगाने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया था।
रूस-यूक्रेन के बीच हो बातचीत
यूक्रेन पर यूएनएससी ब्रीफिंग में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को बातचीत से हल किए जाने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत सभी शत्रुताओं को तत्काल समाप्त करने और वार्ता और कूटनीति पर लौटने की आवश्यकता को दृढ़ता से दोहराता है। स्पष्ट रूप से जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया है कि यह युद्ध का युग नहीं हो सकता।
#WATCH | "India is strongly reiterating the need for an
— ANI (@ANI) September 22, 2022
immediate cessation of all hostilities and a return to dialogue
and diplomacy," says EAM Dr S Jaishankar at UNSC briefing on Ukraine pic.twitter.com/99QvAgsl9r
वहीं, यूक्रेन पर यूएनएससी में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन एक अधिनायकवादी नाजी जैसा देश बन गया है जहां मानवीय कानून के मानदंडों को रौंदा जाता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उनके सशस्त्र बल शांतिपूर्ण नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहे हैं।