फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The exercise to bring Nawaz Sharif back from Britain, Imran khan asked the party to formulate a legal strategy

नवाज शरीफ को ब्रिटेन से वापस लाने की कवायद शुरू, इमरान ने पार्टी से कानूनी रणनीति बनाने को कहा

Sat, 03 Oct 2020 04:45 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
The exercise to bring Nawaz Sharif back from Britain, Imran khan asked the party to formulate a legal strategy
इमरान खान और नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ब्रिटेन से वापस लाने की कवायद शुरू हो गई है। वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवाज को पाकिस्तान लाने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं से कानूनी रणनीति तैयार करने को कहा है। 

विज्ञापन


दरअसल  दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं रहने के कारण शरीफ का प्रत्यर्पण करवाना मुश्किल हो रहा है। अब ऐसे में इमरान खान ने पार्टी नेताओं को कानूनी रणनीति बनाने को कहा है ताकि नवाज की वापसी जल्द से जल्द हो सके।
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री खान विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने के लिए एक बैठक कीअध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं से कहा कि वे सरकार को अस्थिर करने और सेना की छवि खराब करने के मकसद वाले विपक्ष के सभी कदमों को नाकाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने बैठक में कहा कि सेना के दुश्मऩ वास्तव में पाकिस्तान के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि शरीफ लोगों को सड़कों पर उतारना चाहते हैं जबकि वह और उनके बच्चे लंदन में आराम से हैं। 

इससे पहले सरकार ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज की वापसी के लिए ब्रिटिश सरकार को अनुरोध भेजा था ताकि वह अदालतों में लंबित भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का सामना कर सकें।

शरीफ पिछले साल नवंबर से लंदन में रह रहे हैं। अदालत ने उन्हें इलाज के लिए वहां जाने की अनुमति दी थी। शरीफ ने हाल में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर सेना पर निशाना साधा है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री लंदन से शरीफ को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए समिति के सदस्यों को कानूनी रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। समिति में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed