फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The blood vessels of women get old quickly which causes greater risk of heart diseases

महिलाओं की रक्त नलिकाएं जल्दी बूढ़ी होती हैं, हृदय की बीमारियों का ज्यादा खतरा

Fri, 17 Jan 2020 01:05 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jan 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
The blood vessels of women get old quickly which causes greater risk of heart diseases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

एक नए रिसर्च के मुताबिक पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की रक्त नलिकाओं की उम्र तेजी से बढ़ती है और इसके चलते महिलाओं को हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। शोध में बताया गया है कि महिलाओं के शरीर में मौजूद रक्त नलिकाएं जल्दी खराब होने लगती हैं और उनकी कार्यक्षमता भी कमजोर पड़ने लगती है। 

विज्ञापन


जामा कार्डियोलॉजी में प्रकाशित शोध के नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनसे यह पता चल सकता है कि महिलाओं को होने वाली कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के कारण क्या हैं। खास बात यह है कि महिलाओं को हृदय संबंधी बीमारियां जिस उम्र में होती हैं, वो पुरुषों से अलग होती हैं। इस शोध के नतीजे इसका कारण जानने में भी मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन


शोध के प्रमुख लेखक और स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट के सुसान चेंग ने कहा, अब तक यही माना जाता है कि महिलाओं में ह्रदय संबंधी बीमारियों का पैटर्न काफी हद तक पुरुषों जैसा ही होता है, लेकिन हमारे शोध के नतीजे अलग हैं। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं के शरीर की क्रिया प्रणाली पुरुषों से अलग होती है। इससे यह भी पता चलता है कि उम्र के खास पड़ावों पर महिलाओं को हृदय संबंधी बीमारियां होने का जोखिम ज्यादा क्यों होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ शोध

चेंग और उनकी टीम के सदस्यों ने पांच से 98 साल की उम्र के 32,833 लोगों के आंकड़े जुटाए और उनके शरीर में रक्तचाप का विश्लेषण किया। हृदय की तमाम बीमारियों की शुरुआत आम तौर पर उच्च रक्तचाप से ही शुरू होती है। शोधकर्ताओं ने लोगों के रक्तचाप के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और यह जानने की कोशिश की कि रक्तचाप क्यों बढ़ता है।

महिलाओं को कम उम्र में रक्तचाप की समस्या

शोध के इस तरीके से शोधकर्ताओं को पता चला कि महिलाओं के शरीर में नाड़ी तंत्र की गतिविधियां पुरुषों से काफी अलग होती हैं। चेंग ने बताया, महिलाओं में रक्तचाप का स्तर पुरुषों के मुकाबले तेजी से बढ़ता है। महिलाओं में इसकी शुरुआत भी पुरुषों से कम उम्र में होती है। इसका मतलब है कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित एक 30 वर्षीय महिला को पुरुष की तुलना में कार्डियो वैस्कुलर बीमारियां होने का खतरा ज्यादा होता है। 



वहीं, स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट के क्रिस्टिन अलबर्ट ने कहा कि शोध के नतीजे महिलाओं की ह्रदय संबंधी बीमारियों का इलाज करने वाले चिकित्सकों को नया नजरिया दे सकते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पुरुषों पर किए गए शोध के नतीजों को महिलाओं पर लागू नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इलाज के तरीके को महिलाओं के शरीर के अनुरूप बदला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed