फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Biden Administration Supports Donald Trumps decision to reject Chinese claims on the ocean

अमेरिका: बाइडन प्रशासन ने द. सागर पर चीनी दावों को खारिज करने के ट्रंप के फैसले का किया समर्थन

Tue, 13 Jul 2021 12:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 12:39 AM IST
सार

  • न्यायाधिकरण का फैसला स्प्रैटली द्वीप समूह और पड़ोसी द्वीपों पर चीन के समुद्री दावों के विरुद्ध है। ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले का पक्ष लेते हुए कहा था कि दक्षिण सागर में चीन के लगभग सभी समुद्री दावों को अमेरिका नाजायज मानता है।

विज्ञापन
The Biden Administration Supports Donald Trumps decision to reject Chinese claims on the ocean
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौर में दक्षिण सागर में चीन के लगभग सभी समुद्री दावों को खारिज किए जाने को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने चीन को यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी भी देश ने फिलीपींस पर हमला किया तो उसे आपसी रक्षा संधि के तहत किया गया तो उसे अमेरिका की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ब्लिंकेन ने कहा, चीन ने यदि फिलीपींस पर हमला किया तो हम कार्रवाई करेंगे
अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले की पांचवीं वर्षगांठ से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने फिलीपींस के पक्ष में बयान दिया है। न्यायाधिकरण का फैसला स्प्रैटली द्वीप समूह और पड़ोसी द्वीपों पर चीन के समुद्री दावों के विरुद्ध है। ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले का पक्ष लेते हुए कहा था कि दक्षिण सागर में चीन के लगभग सभी समुद्री दावों को अमेरिका नाजायज मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकेन का बयान उसी स्थिति की पुष्टि करता है, जिसे ट्रंप के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने निर्धारित किया था। ब्लिंकेन ने कहा, हम यह भी पुष्टि करते हैं कि दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन सशस्त्र बलों, सार्वजनिक जहाजों या विमानों पर सशस्त्र हमला अमेरिकी रक्षा प्रतिबद्धताओं को लागू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed