फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand: dog found swimming 220 kilometers returned safely to land

तैरते-तैरते 220 किलोमीटर दूर पहुंच गया यह कुत्ता, बचाने वालों ने नाम दिया 'सर्वाइवर'

Tue, 16 Apr 2019 05:06 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 16 Apr 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Thailand: dog found swimming 220 kilometers returned safely to land
- फोटो : Facebook

थाईलैंड की खाड़ी में एक तेल रिग पर श्रमिकों ने किनारे से 220 किलोमीटर (135 मील) से अधिक दूरी पर तैरते हुए पहुंचे एक कुत्ते को बचा लिया है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, विटिसैक पायलाव नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। वह शेवरॉन थाईलैंड अन्वेषण और उत्पादन के कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन


व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि कुत्ते को शुक्रवार को प्लेटफार्म की ओर तैरते हुए देखा गया था। उसने बताया कि चालक दल ने कुत्ते की गर्दन में रस्सी डालकर उसे बचाया है। इससे पहले चालक दल ने अनुमान लगाया कि वह (कुत्ता) मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर से गिर सकता है। विटिसैक पायलाव के द्ववारा की गई इस फेसबुक पोस्ट को 30 हजार से ज्यादा लाइक, 3.9 हजार कमेंट्स और 10 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। 
विज्ञापन


बचावकर्मियों ने उसे 'बून रॉड' या 'सर्वाइवर' नाम दिया है। सोमवार को बचाए गए कुत्ते को सोंगखला के दक्षिणी बंदरगाह पर लाया गया। इसके बाद उसे पशु संरक्षण समूह वॉचडॉग थाईलैंड में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed