{"_id":"65ce3651678fbbe3b9057d9a","slug":"thailand-bangkok-s-air-is-poisonous-government-declared-emergency-people-were-ordered-to-work-from-home-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand: बैंकॉक की हवा हुई जहरीली! सरकार ने घोषित किया आपातकाल; लोगों को घरों से ही काम करने के दिए आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand: बैंकॉक की हवा हुई जहरीली! सरकार ने घोषित किया आपातकाल; लोगों को घरों से ही काम करने के दिए आदेश
Thu, 15 Feb 2024 09:37 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:37 PM IST
सार
वायु प्रदूषण के चलते थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आपातकाल घोषित किया गया। इस दौरान लोगों को घर से ही काम करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
बैंकॉक की हवा हुई जहरीली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में खतरनाक प्रदूषण स्तर के चलते आपातकाल की घोषणा की गई। इस दौरान बैंकॉक के नागरिकों से घर से ही काम करने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि राजधानी में यह कदम गंभीर प्रदूषण संकट को देखते हुए उठाया गया है। तमाम अधिकारियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और पार्यवरणीय आपातकाल से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
थाईलैंड की हवा हुई जहरीली
साफ हवा के मामले में थाईलैंड के बैंकॉक में नए साल की शुरुआत खराब रही। पर्यटन का केंद्र कहे जाने वाले बैंकॉक में एआईक्यू लगभग 15 गुना ज्यादा रहा। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आने लगी। वायु निगरानी कंपनी आईक्यू एयर ने गुरुवार को बैंकॉक को दुनिया के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में रखा है। साथ ही चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगी। चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने अधिकारियों से तत्काल समाधान करने की सलाह दी है।
सरकार ने दिए लोगों को घर से काम करने के आदेश
बैंकॉक शहर प्रशासन ने शहर की कंपनियों से गुरुवार और शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए घर से काम करने का अनुरोध किया। शहर के गवर्नर चाडचार्ट सिटिपंट ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि शहर में कर्मचारी घर से काम करेंगे। औद्योगिक उत्सर्जन और वाहनों से निकलने वाला धुआं भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थाईलैंड की सरकार ने संकट को रोकने के लिए तत्काल समाधान लागू करने का वादा किया। स्वच्छ वायु कानून के एक मसौदे को पिछले महीने कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसमें सुझाव दिया गया था कि यह कानून वास्तविकता से बहुत दूर नहीं है।