{"_id":"686d9ae82738da5c3104ea93","slug":"texas-floods-update-death-toll-surging-people-missing-rescue-amid-devastating-floods-us-prez-trump-visit-plan-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Texas Floods: विनाशकारी बाढ़ में अब तक 109 मौतें, 160 से अधिक अभी भी लापता; ट्रंप शुक्रवार को दौरा कर सकते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Texas Floods: विनाशकारी बाढ़ में अब तक 109 मौतें, 160 से अधिक अभी भी लापता; ट्रंप शुक्रवार को दौरा कर सकते हैं
Wed, 09 Jul 2025 03:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास (अमेरिका)।

Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:55 AM IST
सार
अमेरिकी शहर टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। 160 से अधिक लोग लापता हैं। रेस्क्यू टीम शवों और लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। राहत और बचाव कार्य चलाने वाली एजेंसियां हवाई सर्वे कर रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की मदद भी ले रही हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रभावित इलाकों का दौरा शुक्रवार को कर सकते हैं।
विज्ञापन
टेक्सास में बाढ़।
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका के मध्य टेक्सास में ग्वाडालूप नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि बाढ़ से 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग लापता हैं।
एबॉट ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से दौरा किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पता नहीं चल पाया है, उनमें से कई राज्य के हिल कंट्री में रह रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी कैंप या होटल में पंजीकरण नहीं कराया था।
ये भी पढ़ें: PM Modi Namibia Visit: अफ्रीकी देश नामीबिया में ऐसा होगा पीएम का कार्यक्रम; राष्ट्रपति के साथ बैठक की भी योजना
विज्ञापन
अब भी बाढ़ पीड़ितों की तलाश कर रहे अधिकारी
सरकारी अधिकारी अब भी बाढ़ के पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच, यह सवाल भी उठ रहा है कि बाढ़ से पहले मौसम की चेतावनी किसने दी और कब दी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि अभी सबसे जरूरी काम लोगों को बचाना है।
केर काउंटी में अब तक 87 शव मिल चुके
केर काउंटी, जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां अब तक 87 लोगों के शव मिल चुके हैं। लेकिन अफसर कह रहे हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना है, न कि यह जांच करना कि बाढ़ से पहले क्या-क्या हुआ। टेक्सास गेम वार्डन के लेफ्टिनेंट कर्नल बेन बेकर ने कहा, 'हम अभी लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने पर ध्यान दे रहे हैं।'
केर काउंटी में पिछले चार दिनों ने कोई जिंदा नहीं मिला
जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद लगातार कम होती जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि केर काउंटी में बाढ़ के बाद पिछले चार दिनों से कोई भी जिंदा नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति कैबिनेट बैठक में बोले: पुतिन से 'खुश नहीं'; यूक्रेन में 'लोगों की हत्या' का दोषी भी ठहराया
शुक्रवार को टेक्सास का दौरा करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप
टेक्सास के गवर्नर एबॉट ने मंगलवार को कैंप मिस्टिक का एक और दौरा करने की योजना बनाई है। यह एक सौ साल पुराना ऑल-गर्ल्स क्रिश्चियन समर कैंप है, जहां केवल लड़कियां आती हैं। बाढ़ के दौरान वहां 27 लड़कियों और स्टाफ की मौत हो गई थी। अभी भी पांच लड़कियां और एक स्टाफ सदस्य लापता हैं। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को टेक्सास का दौरा करेंगे। उन्होंने इस बाढ़ को एक अभूतपूर्व घटना बताया है।
अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी बचाव कार्य में जुटे स्वयंसेवक
टेक्सास हिल कंट्री में 4 जुलाई की छुट्टियों के दौरान आई अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी। इस भीषण आपदा के बाद राज्य के इतिहास के सबसे बड़े बचाव अभियानों में से एक की शुरुआत हुई। सोमवार तड़के, जब जस्टिन रुबियो ने जोरदार गरज, मोबाइल अलर्ट, सायरन और हेलिकॉप्टर की आवाज सुनी तो वह जाग गए और उन्होंने तय किया कि वह भी राहत कार्यों का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, केर काउंटी प्रशासन ने नागरिकों से बचाव कार्यों में शामिल न होने की अपील की थी, लेकिन जस्टिन जैसे दर्जनों स्थानीय लोग लापता लोगों की तलाश में निकल पड़े। सरकारी रोक के बावजूद आम लोग मानवीय भावना से प्रेरित होकर खतरे के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिशों के साथ अब आम नागरिकों का भी साथ इस अभियान को और मजबूत बना रहा है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन