{"_id":"5dde190c8ebc3e54d446ff7e","slug":"terrorists-fire-missiles-in-israel-from-west-bank-several-hamas-hideouts-destroy-in-counter-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल: आतंकियों ने फिर दागी मिसाइलें, जवाबी हवाई हमले में हमास के कई ठिकाने तबाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल: आतंकियों ने फिर दागी मिसाइलें, जवाबी हवाई हमले में हमास के कई ठिकाने तबाह
Wed, 27 Nov 2019 12:04 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, यरूशलम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Israeli Air Force
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी से दागे गए राकेट के जवाब में बुधवार को गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस्राइली सेना ने कहा कि दक्षिणी गाजा पट्टी में इन हवाई हमलों में हथियार बनाने वाली एक इकाई समेत हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हर हमले का सख्ती से जवाब देने की चेतावनी दी थी जिसके बाद यह हवाई हमले किए गए। इस्राइली बलों और फलीस्तीनी आतंकवादियों के बीच लगातार दो दिनों तक चले संघर्ष का जिक्र करते नेतन्याहू ने एक बयान में कहा था कि अगर गाजा में किसी को लगता है कि वह ऑपरेशन ब्लैक बेल्ट के खिलाफ अपना सिर उठा सकते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है।
विज्ञापन
सेना ने मंगलवार को कहा कि गाजा पट्टी से इस्राइली क्षेत्र में दो रॉकेट दागे गए थे। इस सप्ताह में रॉकेट दाग कर संघर्षविराम तोड़ने की यह दूसरी घटना थी।
इस्राइल ने मंगलवार को एक अभियान में इस्लामी जिहाद के एक सर्वोच्च कमांडर की हत्या कर दी थी। इस हमले के तुरंत बाद इस्लामी जिहाद द्वारा इस्राइल में सैंकड़ों की संख्या में जवाबी रॉकेट हमले किये गए। इसके बाद इस्राइली सेना ने हमले किए जिसमे 16 आम नागरिकों समेत कुल 34 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन