{"_id":"5fc0746ab59f31245f205589","slug":"terrorist-hafiz-saeed-come-out-from-the-jail-silently-now-living-in-his-home-claim-intelligence-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर में मौज कर रहा आतंकी सरगना हाफिज सईद, जेल से चुपचाप छोड़ा गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने घर में मौज कर रहा आतंकी सरगना हाफिज सईद, जेल से चुपचाप छोड़ा गया
Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का कुख्यात आतंकवादी और 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद पाकिस्तान की जेल में सजा नहीं काट रहा है बल्कि वह लाहौर के जोहार टाउन स्थित अपने घर में मौज कर रहा है। पाक संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना सईद जेल से चुपचाप बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के हवाले ये सूत्रों ने यह दावा करते हुए बताया कि हाफिज लाहौर के कोट लखपत जेल में नहीं है। वह ज्यादातर घर पर ही रहता है और वह ऐसी कस्टडी में है जहां उसके घर पर उससे मेहमान भी मिलने आ सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि हाफिज सईद वहीं से आतंकवादी गतिविधियां चला रहा है।
विज्ञापन
पिछले माह लखवी ने की मुलाकात
बता दें कि पिछले महीने हाफिज सईद के घर जकी-उर रहमान लखवी भी पहुंचा था। रहमान लखवी लश्कर-ए-तैयबा के जिहाद विंग का ऑपरेशनल कमांडर है। इस बैठक का उद्देश्य आतंकवाद के लिए फंड जुटाने पर केंद्रित था। हाफिज सईद की तरह रहमान लखवी पर भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
सईद, लखवी दोनों मुंबई हमले के साजिशकर्ता
ये दोनों 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता हैं, हाफिज सईद को जुलाई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फरवरी 2020 में हाफिज सईद को आतंकवाद संबंधी फंडिंग के मामले में 10 दस साल छह महीने की सजा सुनाई गई थी।