फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist attack on food trucks in Somalia read hindi news

Big News: सोमालिया में खाद्य सामग्री के ट्रकों पर आतंकी हमला, ज्वालामुखी पर चढ़ने पर पांच लोगों की मौत

Sun, 04 Sep 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 04:07 AM IST
सार

Big News: सरकारी समाचार एजेंसी सोन्ना ने बताया कि मारे गए लोग ट्रकों के चालक-परिचालक थे। अल-कायदा से जुड़े आतंकी गिरोह ने एक दशक से ज्यादा समय से सोमालिया की केंद्रीय सरकार से युद्ध छेड़ रखा है।

विज्ञापन
Terrorist attack on food trucks in Somalia read hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सोमालिया के मध्य में स्थित अर्धस्वायत्त राज्य हिर्शबेले के हिरन में खाद्य सामग्री ले जा रहे ट्रकों को अल-शबाब के आतंकियों ने हमला कर नष्ट कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने 18 नागरिकों को मार डाला और ट्रकों को आग लगा दी। 

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी सोन्ना ने बताया कि मारे गए लोग ट्रकों के चालक-परिचालक थे। अल-कायदा से जुड़े आतंकी गिरोह ने एक दशक से ज्यादा समय से सोमालिया की केंद्रीय सरकार से युद्ध छेड़ रखा है। वह सोमालिया में इस्लामिक शरिया कानून लागू करना चाहता है। 
विज्ञापन


सेना और नागरिक ठिकानों को वह लगातार बमबारी और बंदूकों से निशाना बनाता है। गत माह उसने राजधानी के आलीशान हयात होटल पर हमला कर 20 लोगों की हत्या कर दी थी। होटल को आतंकियों से मुक्त कराने में सुरक्षा बलों को 30 घंटे लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी ज्वालामुखी की चढ़ाई करते पांच लोगों की मौत
यूरेशिया के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी की चढ़ाई करते पांच लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। बचावकर्मी दो घायलों को बचाने के प्रयास में जुटे हैं। रूसी समाचार एजेंसी ने कमचटका क्षेत्र के अभियोजन कार्यालय के हवाले से बताया कि 4750 मीटर ऊंचे क्लाइयुचेव स्कावा ज्वालामखी पर चढ़ने के प्रयास के दौरान केवल 500 मीटर दूरी पर यह हादसा हुआ। चढ़ाई करने वाले सभी लोग रूसी थे। इस हादसे के ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा है। 

सिंगापुर कर रहा वृद्धावस्था संबंधी मुद्दों का सामना
भारतीय मूल के करीब नौ फीसदी लोगों समेत देश के 39 लाख लोग उम्र संबंधी मुद्दों का सामना कर रहे हैं। परोपकार संस्था श्री नारायण मिशन के प्रमुख ने कहा, देश के वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सामुदायिक सेवा पहले से कहीं अधिक जरूरी है। 

श्री नारायण मिशन (सिंगापुर-एसएनएम) के सीईओ एस. देवेंद्रन ने कहा कि एसएनएम सिंगापुर में बुजुर्गों के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दे हल करना चाहता है। उन्होंने कहा, हमें इस बात पर गहराई से विचार करने की जरूरत है कि हमारा भारतीय समुदाय उम्र बढ़ने के प्रबंधन में और इन खाइयों को पाटने में सरकार की कैसे मदद कर सकता है।

ऋतंभरा अनाथालय योजना के लिए 50,000 डॉलर जुटाए
अटलांटा में भारतवंशी समुदाय ने आध्यात्मिक नेता साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित अनाथालय परियोजना ‘वात्सल्य ग्राम’ की सहायता के लिए 50,000 डॉलर जुटाए हैं। यहां सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी ग्लोबल मॉल के अंदर इंपैक्ट सेंटर में जमा हुए। ऋतंभरा इस समय अमेरिका यात्रा पर हैं।

परियोजना को मिले व्यापक समर्थन के लिए ऋतंभरा ने भारतीय समुदाय का आभार जताया। वहीं, ग्लोबल मॉल के मालिक और कार्यक्रम के आयोजक शिव अग्रवाल ने कहा, यह पवित्र और संत प्रवृत्ति वाली शख्सियत हजारों उपेक्षित बच्चों और महिलाओं की देखभाल कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने तनाव मुक्त जीवन जीने की बात की है, जो बुनियादी मानवीय मूल्यों में निहित है। कार्यक्रम स्थल के बाहर भारतवंशी मुस्लिमों ने साध्वी के विरोध में प्रदर्शन भी किए। उन्होंने ऋतंभरा की भड़काऊ टिप्पणियों की निंदा की।

कर्नाटक : भाजपा विधायक ने महिला से किया दुर्व्यवहार
कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरविंद लिम्बावली पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में दौरे के दौरान महिला ने उनसे जमीन पर अतिक्रमण संबंधी शिकायती पत्र देखने का अनुरोध किया। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक महिला को झिड़का और पुलिस को उसे ले जाने को कहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने लिम्बावली के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा, वह विधायक रहने लायक नहीं हैं।

उपासना स्थल अधिनियम का मामला : मुस्लिम ट्रस्ट जनहित याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 की वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका का विरोध करने के लिए एक मुस्लिम ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लखनऊ स्थित एमपीएलबीआई ट्रस्ट ने मेसर्स अहमदी लॉ ऑफिस के माध्यम से वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
सुप्रीम कोर्ट डॉक्टरों के खिलाफ होने वाली हिंसा को लेकर दायर एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिका में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के तीमारदारों और अन्य के द्वारा डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई है। जस्टिस एसके कौल और जस्टिस अभय एस ओका की पीठ इस मामले को सुन सकती है। याचिका दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के असम प्रदेश ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. सत्यजीत बोरा ने दायर की है।

मोहन स्टील लिमिटेड के पूर्व निदेशकों को अग्रिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने 7500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में मोहन स्टील लिमिटेड के पूर्व निदेशकों मोहन कृष्ण केजरीवाल, गोपाल केजरीवाल और श्री कृष्ण केजरीवाल को अग्रिम जमानत दे दी। 14 बैंकों के संघ से धोखाधड़ी के इस मामले में रोटोमैक ग्रुप ऑफ कंपनीज और फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रमोटर और निदेशक भी मुकदमे का सामना कर रहे हैं। जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस अभय एस ओका की पीठ ने शुक्रवार को दिए फैसले में कहा कि अपीलकर्ता जांच में सहयोग कर रहे हैं।

नेशनल हेराल्ड केस : पूर्व सीएम की जीवनी के सहारे भाजपा का कांग्रेस पर निशाना
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के दिवंगत नेता चंद्र भानु गुप्ता की जीवनी के तथ्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोला है। भाजपा ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को गांधी परिवार को बचाने का एक उपाय करार दिया है। एक प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने स्वर्गीय गुप्ता की जीवनी के तथ्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने नेशनल हेराल्ड अखबार की फंडिंग और उद्देश्य पर प्रश्न उठाया था। कहा, ‘दिवंगत चंद्र भानु गुप्ता कांग्रेस के प्रमुख नेता और यूपी के सीएम थे, उन्होंने अपनी जीवनी लिखी थी जोकि अभी हाल ही में प्रकाशित हुई है। किताब में अखबार की फंडिंग को लेकर सवाल उठाये गये हैं।’

वन वर्ड ट्रेंडिंग : शिवराज ने ट्वीट किया ‘मध्यप्रदेश’, लोगों ने दिए रोचक जवाब
इन दिनों ट्विटर पर एक शब्द के ट्वीट का ट्रेंड चल रहा है। इसी रुझान का अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ एक शब्द ‘मध्यप्रदेश’ ट्वीट किया। यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और राज्य के मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों में प्रदेश की विशेषताएं बताने की होड़ लग गई। रात 8 बजे तक 5208 लोगों ने इसे लाइक किया। 948  लोगों ने रिट्वीट कर रोचक अंदाज में मध्यप्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं। 470 से अधिक ने टिप्पणियां कीं। 350,000 से ज्यादा लोगों ने देखा।

गृह मंत्री के दौरे से पहले मुंबई पहुंचे अजीत डोभाल
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार को मुंबई पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। पांच सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुंबई दौरा प्रस्तावित है। उनसे पहले डोभाल का मुंबई पहुंचना सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। मुंबई पहुंचने पर डोभाल सबसे पहले राजभवन जाकर राज्यपाल कोश्यारी से मिले। उसके बाद देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर गए और कुछ देर अकेले में बात की। आखिर में मुख्यमंत्री शिंदे के आधिकारिक आवास पहुंचे।

कॉलगर्ल सप्लायर के पास से मिला मधेपुरा एसपी का फोन
बिहार के मधेपुरा एसपी का मोबाइल कॉल गर्ल सप्लायर के पास मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सहरसा में पकड़ी गई महिला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कई पुलिस अधिकारियों को कॉल गर्ल सप्लाई करने की बात कबूल कर रही है। घटना के बारे में पुलिस महकमे ने चुप्पी साध रखी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि मधेपुरा के एसपी पिछले दिनों छुट्टी पर थे और मुख्यालय के डीएसपी के पास एसपी का चार्ज था। एसपी अपना सरकारी मोबाइल मुख्यालय डीएसपी को सौंप कर गए थे।

पी. साईनाथ ने लौटाया मुरुगा मठ से पांच साल पहले मिला सम्मान
नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू की गिरफ्तारी के बाद रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ ने मठ की ओर से पांच साल पहले मिला अवॉर्ड और उसके साथ मिली पांच लाख की पुरस्कार राशि लौटा दी। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति से जुड़े घिनौने कृत्यों की खबरों से मुझे सबसे ज्यादा दुख हुआ है। मैं मठ द्वारा 2017 में दिया गया बसवश्री पुरस्कार लौटाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed