फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist attack may happen in Sindh province of Pakistan between 4th to 7th September according to Intelligence report, warning to police

खुफिया रिपोर्ट : चार से सात सितंबर के बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हो सकता है आतंकी हमला, पुलिस को दी चेतावनी 

Sun, 05 Sep 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 03:29 AM IST
सार

  • न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी स्थानीय स्तर पर बनाए गए ग्रेनेड का कर सकते हैं इस्तेमाल
  • पाकिस्तान पुलिस चीफ ने अधिकारियों को सतर्क रहने और भीड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने की नसीहत दी

विज्ञापन
Terrorist attack may happen in Sindh province of Pakistan between 4th to 7th September according to Intelligence report, warning to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

खुफिया जानकारी व पाकिस्तान के आतंकरोधी दस्ते की जांच के आधार पर सिंध प्रांत में आतंकी हमले होने की आशंका जताई गई है। न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक सिंघ के पुलिस चीफ मुश्ताक अहमद महर की तरफ से जारी एक परिपत्र में पुलिस को चेतावनी दी गई है कि हमला सितंबर के शुरुआती दिनों में, खासतौर पर चार से सात सितंबर के बीच होने की आशंका है।

विज्ञापन


आतंकरोधी दस्ते की जांच के आधार पर सिंध प्रांत के अंदरूनी हिस्सों में आतंकी हमले होने की आशंका जताई
परिपत्र में यह भी बताया गया है कि आतंकी स्थानीय स्तर पर बनाए गए ग्रेनेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के हमले खासतौर पर प्रांत के अंदरूनी हिस्सों में होने की आशंका ज्यादा है, ताकि अराजकता और भय का माहौल बनाया जा सके।
विज्ञापन


पाकिस्तान पुलिस चीफ ने अधिकारियों को सतर्क रहने और भीड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने की नसीहत दी
ऐसे में पुलिस चीफ ने अधिकारियों को सतर्क रहने और भीड़ भरे इलाकों, खासतौर पर रेलवे व बस अड्डे, बाजार व मंडियों में सावधानी बरतने की नसीहत दी है। पुलिस चीफ की तरफ से यह चेतावनी तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद चमन सीमा पर लोगों की भारी आवाजाही के बीच जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वही अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र है, जहां अफगानी विस्?थापितों की भारी भीड़ के कारण हालात तानवपूर्ण बने हुए हैं। पिछले महीने, प्रांत के आतंकरोधी विभाग (सीटीडी) ने अफगानिस्तान में अस्थिर स्थिति के कारण भविष्य के खतरों को देखते हुए बड़े संरचना में बदलाव भी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed