फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terror Funding : Pakistan will remain in gray list or not, FATF will decide in Beijing

पाकिस्तान ग्रे सूची में रहेगा या नहीं, एफएटीएफ बीजिंग में करेगा फैसला

Wed, 08 Apr 2020 04:43 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 08 Apr 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
Terror Funding : Pakistan will remain in gray list or not, FATF will decide in Beijing
इमरान कान - फोटो : एएनआई

वित्तीय कार्यवाही कार्यबल (एफएटीएफ) की जून में होने वाली बैठक के दौरान वह मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तपोषण के मामले में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करेगा। यह बैठक चीन के बीजिंग में 21 से 26 जून को होगी। बैठक में दुनिया की नजर पाकिस्तान पर होगी, क्योंकि इस संयुक्त बैठक में पाकिस्तान की इस बात पर समीक्षा होगी कि उसे ग्रे सूची में रखा जाए अथवा नहीं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने डॉन न्यूज को इस जानकारी की पुष्टि की। इस साल फरवरी में पेरिस में एफएटीएफ के पूर्ण सत्र की बैठक के दौरान पाकिस्तान को लेकर बड़ा फैसला सुनाया गया था। एफएटीएफ ने पाक को ग्रे सूची में बरकरार रखने का फैसला लिया था। इस दौरान आतंकी फंडिंग को लेकर पाकिस्तान को एफएटीएफ की निगरानी सूची में बनाए रखने को कहा गया था।
विज्ञापन


अब चीन में होने वाली बैठक में इस पर विचार किया जाएगा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के विरुद्ध क्या कदम उठाए। एफएटीएफ ने चार माह की मोहलत देते हुए कहा था कि यदि पाक ने जून 2020 तक आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए बताए गए कदम नहीं उठाए तो उसे ब्लैकलिस्ट (प्रतिबंधित सूची) में डाला जा सकता है। फिलहाल पाक, निगरानी सूची में शामिल है और एफएटीएफ ने 2018 में ही उसे 27 कार्यों की एक सूची सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की के अलावा किसी का नहीं मिला समर्थन

एफएटीएफ की इस बैठक में हिस्सा ले रहे कूटनीतिक सूत्रों ने बताया था कि एफएटीएफ की बैठक में पाकिस्तान को तुर्की के अलावा अन्य किसी भी देश से साफ तौर पर समर्थन नहीं मिला है। यहां तक कि उसके सदाबहार दोस्त चीन ने भी फरवरी-2020 में उसका साथ छोड़ दिया था। मोटे तौर पर सदस्य देशों में यह आम राय थी कि आतंकी गतिविधियों तक फंड प्रवाह रोकने का खतरा पाक में पूरी तरह से बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed