{"_id":"5fc02d457bb6876d323898bb","slug":"terrible-flood-hit-mars-4-billion-years-ago-many-scientists-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल ग्रह पर 4 अरब साल पहले आई थी भयानक बाढ़, वैज्ञानिकों ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंगल ग्रह पर 4 अरब साल पहले आई थी भयानक बाढ़, वैज्ञानिकों ने किया दावा
Fri, 27 Nov 2020 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
NASA next mars rover
- फोटो : Twitter
दुनियाभर के कई वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर जीवन होने का दावा किया है। हालांकि अभी भी इस पर रिसर्च जारी है। इस बीच वैज्ञानिकों को एक हालिया स्टडी में पता चला है कि मंगल पर करीब चार अरब साल पहले भयानक बाढ़ आई थी। वहीं रिसर्चर्स का मानना है कि यह विशाल बाढ़ किसी उल्कापिंड की वजह से आई हो।
विज्ञापन
चार अरब साल पहले आई थी भीषण बाढ़
जैकसन स्टेट यूनिवर्सिटी, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी और यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के वैज्ञानिकों को ताजा स्टडी में चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। वैज्ञानिकों को इस दौरान पता चला कि मार्स पर चार अरब साल पहले भीषण बाढ़ आई थी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टडी के एक वैज्ञानिक अल्बर्टो जी फाइरान ने बताया कि क्यूरोसिटी रोवर को मिले सेडिमेंटोलॉजिकल डेटा के आधार पर पहली बार ऐसे विशाल बाढ़ का पता चला है।
विज्ञापन