फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teresa May warned the MPs If Brexit Agreement was rejected then it would be bad for the UK

टेरेसा मे ने सांसदों को दी चेतावनी, कहा- ब्रेक्जिट समझौता खारिज किया तो ब्रिटेन के लिये बुरा होगा

Sun, 09 Dec 2018 07:14 PM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Sun, 09 Dec 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Teresa May warned the MPs If Brexit Agreement was rejected then it would be bad for the UK
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सांसदों को चेतावनी दी है कि अगर वे इस सप्ताह अहम संसदीय मतदान में उनके ब्रेक्जिट समझौते को खारिज कर देते हैं तो ब्रिटेन ‘संकट’में चला जाएगा और आम चुनावों कराने पड़ेंगे।
विज्ञापन


मे अपनी अलोकप्रिय ब्रेक्जिट योजना और अपने पद को बचाये रखने के लिये जद्दोजहद कर रही हैं, वहीं संसद में मंगलवार को होने वाले मतदान में ऐसी संभावना अधिक है कि सांसद उनके ब्रेक्जिट समझौते को खारिज कर दें।
विज्ञापन


इस बीच कयास जताए जा रहे हैं कि सरकार ब्रेक्जिट पर मतविभाजन में विलंब कर सकती है लेकिन प्रधानमंत्री के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय ने बताया कि मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मे ने ‘मेल ऑन संडे’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उनके समझौते को खारिज करने का मतलब होगा ‘‘देश के लिये गंभीर अनिश्चितताओं का पैदा होना और साथ में ‘नो ब्रेक्जिट’ या समझौते के बिना यूरोपीय संघ को छोड़ने का खतरा होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed