फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ten people including schoolgirl were killed in an explosion at petrol station in Ireland northwest

Petrol Station Explosion: आयरलैंड में गैस स्टेशन पर विस्फोट, स्कूली छात्रा समेत अब तक 10 लोगों की मौत

Sat, 08 Oct 2022 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 08 Oct 2022 10:10 PM IST
सार

आयरलैंड की पुलिस ने शनिवार को बताया कि काउंटी डोनेगल के क्रिस्लो शहर के एपलग्रीन सर्विस स्टेशन में हुए विस्फोट के बाद अब किसी के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। कम से कम आठ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और कई लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन
Ten people including schoolgirl were killed in an explosion at petrol station in Ireland northwest
blast - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी आयरलैंड के एक गांव में गैस स्टेशन जबरदस्त विस्फोट हुआ है। धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। आपातकालीन कर्मियों ने देर रात तक पीड़ितों की तलाश में अभियान चलाया। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


आयरलैंड की पुलिस ने शनिवार को बताया कि काउंटी डोनेगल के क्रिस्लो शहर के एपलग्रीन सर्विस स्टेशन में हुए विस्फोट के बाद अब किसी के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। कम से कम आठ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और कई लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन


आयरलैंड और पड़ोसी उत्तरी आयरलैंड के आपातकालीन कर्मी पुलिस के साथ तलाश अभियान में जुटे हैं। विस्फोट के कारण गैस स्टेशन की इमारत धराशाई हो गई है। इसमें गांव की एक मुख्य दुकान और डाकघर मौजूद था। आसपास की अन्य इमारतों को भी क्षति पहुंची है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा है कि यह डोनेगल और पूरे देश के लिए सबसे बुरे दिनों में से एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed